Twisha Sharma Last Rites: 13 दिन बाद आज शाम 5 बजे होगा टि्वशा का अंतिम संस्कार, ऋषिकेश में परिवार करेगा अस्थि विसर्जन
Twisha Sharma Last Rites: मध्य प्रदेश ट्विशा शर्मा केस लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। दिल्ली AIIMS की टीम ने ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम किया है, जिसके बाद कई खुलासे हो सकते हैं। टि्वशा के भाई मेजर हर्षित ने जानकारी दी है कि पोस्टमॉर्टम के बाद भदभदा श्मशान घाट में शाम को करीब 5 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।
MP High Court Twisha Sharma: MP हाईकोर्ट के निर्देश पर दोबारा पोस्टमॉर्टम
दरअसल, ट्विशा शर्मा की मौत भोपाल स्थित ससुराल में हुई थी। 12 मई को उसने कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। लेकिन परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। इसके बाद परिजनों ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की थी। इसको लेकर ही भोपाल AIIMS में शव पड़ा हुआ था। MP हाईकोर्ट के निर्देश पर दिल्ली AIIMS की टीम ने दोबारा पोस्टमॉर्टम किया।
Second Postmortem Twisha Sharma: पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव

भोपाल AIIMS में पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पहले शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शव मिलने के बाद परिजन सीधे भदभदा घाट जाएंगे, जहां अंतिम संस्कार होगा। इस दौरान ट्विशा के मायके पक्ष के लोग भी मौजूद रहेंगे।
ऋषिकेश में होगा अस्थि विसर्जन
अंतिम संस्कार के बाद ट्विशा शर्मा की अस्थियां ऋषिकेश में विसर्जित की जाएंगी। भाई हर्षित शर्मा ने बताया कि ट्विशा को ऋषिकेश बहुत पसंद था और वह अक्सर छुट्टियों में वहां जाया करती थीं। इसी वजह से परिवार ने उनकी अस्थियों का विसर्जन ऋषिकेश में करने का फैसला लिया है। परिजनों ने यह भी साफ किया है कि अंतिम संस्कार में ट्विशा के पति और सास को शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Twisha Sharma Death Case: पति समर्थ ने किए कई खुलासे
पति समर्थ सिंह को 10 दिनों तक फरार रहने के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है, फिलहाल वह पुलिस रिमांड पर है। पुलिस टीम की पूछताछ में इस मामले से जुड़े कई बड़े खुलासे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, समर्थ ने दावा किया है कि प्रेग्नेंसी के बाद ट्विशा शर्मा के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया था। उसने बेंगलुरु जाने से साफ इनकार कर दिया था और अजमेर में अपने भाई के साथ रहना चाहती थी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। ट्विशा के परिजनों ने बताया कि मौत से कुछ घंटे पहले उसने अजमेर जाने की टिकट बुक कराई थी, जहां उसके भाई हर्षित की पोस्टिंग है।

Join Channel