W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हॉस्पिटल नहीं ऑटो में हुई डिलीवरी, महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, मौके पर नहीं आई कोई एम्बुलेंस तो चारों की हुई मौत

03:37 PM Jul 08, 2026 IST | Shivangi Shandilya
हॉस्पिटल नहीं ऑटो में हुई डिलीवरी  महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म  मौके पर नहीं आई कोई एम्बुलेंस तो चारों की हुई मौत
Woman Delivers Four Babies

मध्य प्रदेश के मंडला से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर किसी का भी दिमाग हिल जाएगा। जिले में एक मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग पर कई सवाल खड़े हो गए। मामला है कि महिला गर्भवती थी, वह ऑटो से कही जा रही थी, तभी बीच रास्ते में ही दर्द तेज हुआ और मौके पर ही महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया, लेकिन अफसोस है कि मौके पर ही चारों बच्चों की मौत हो गई।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार का आरोप है कि जब महिला की हालत बिगड़ी, तो उन्होंने एम्बुलेंस बुलाई, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंच पाई, जिसके कारण उनके चारों नवजात बच्चों की मौत हो गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह घटना किसी लापरवाही का नतीजा नहीं है; बच्चों की मौत इसलिए हुई क्योंकि वे समय से पहले पैदा हुए थे।

Advertisement

एम्बुलेंस नहीं पहुंची या समय से पहले हुआ जन्म?

Woman Gives Birth to Four Babies (credit-sm)

परिजनों का आरोप है कि अगर समय पर एम्बुलेंस आ जाती तो महिला को अस्पताल पहुंचा दिया जाता, तो शायद आज हमारे बीच हमारा बच्चा होता। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दूसरा कारण बताया है। विभाग का कहना है कि यह घटना किसी तरह की कोई लापरवाही से जुड़ा नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, बच्चों का जन्म तय समय से पहले हो गया था और इसी कारण से बच्चे की जान चली गई। फिलहाल इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जबकि परिवार अपने बच्चे के खोने के गम में रो रहे हैं।

Advertisement

जिला अधिकारी ने मामले पर क्या कहा?

स्वास्थ्य विभाग ने आगे बताया कि महिला के सभी बच्चों का वजन लगभग 1.5 किलोग्राम था। अधिकारी ने आगे बताया कि महिला को बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है और महिला अब खतरे से पूरी तरह से बाहर है. परिजनों ने कहा कि अगर समय पर हमे एम्बुलेंस मिल जाता तो हमारे बच्चे बच जाते। इस पूरे मामले में जिला धिकारी ने आगे बताया कि इस घटना से जुडी अब तक कोई शिकायत नहीं आई है. उन्होंने कहा कि अगर कोई शिकायत आती है, तो मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

READ ALSO: नूंह में 4 महीने बाद कब्र से निकाला गया मासूम का शव, इंश्योरेंस के लिए मां पर हत्या का शक

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×