For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मध्य प्रदेश का तेंदुआ स्टेट का तमगा बरकरार, 3,907 हुई संख्या

09:21 PM Feb 29, 2024 IST | Rakesh Kumar
मध्य प्रदेश का तेंदुआ स्टेट का तमगा बरकरार  3 907 हुई संख्या

मध्य प्रदेश का तेंदुआ स्टेट का तमगा बरकरार है। राज्य में सबसे ज्यादा 3,907 तेंदुए हैं। देश में तेंदुओं की सर्वाधिक संख्या मध्य प्रदेश में है। इसके बाद महाराष्ट्र में 1,985, कर्नाटक में 1,879 और तमिलनाडु में 1,070 तेंदुआ हैं।

Highlights 

  • मध्य प्रदेश का तेंदुआ स्टेट का तमगा बरकरार 
  • प्रबंधन से जुड़े वन विभाग के अमले को बधाई दी  
  • वन्य जीव हमारे जंगल की शान 

प्रबंधन से जुड़े वन विभाग के अमले को बधाई दी

वन मंत्री नागर सिंह चौहान ने वन्य जीव संरक्षण और प्रबंधन से जुड़े वन विभाग के अमले को बधाई दी है। टाइगर रिजर्व या सबसे अधिक तेंदुए की आबादी वाले स्थल आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में नागार्जुन सागर और इसके बाद मध्य प्रदेश में पन्ना और सतपुड़ा हैं। यह तथ्य गुरुवार को नई दिल्ली में भारत में तेंदुओं की स्थिति पर जारी रिपोर्ट में सामने आया है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने तेंदुओं की संख्या पर रिपोर्ट जारी की है। राज्य के वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि वन्य जीव हमारे जंगल की शान हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।devendra

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
×