Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मध्य प्रदेश का तेंदुआ स्टेट का तमगा बरकरार, 3,907 हुई संख्या

09:21 PM Feb 29, 2024 IST | Rakesh Kumar

मध्य प्रदेश का तेंदुआ स्टेट का तमगा बरकरार है। राज्य में सबसे ज्यादा 3,907 तेंदुए हैं। देश में तेंदुओं की सर्वाधिक संख्या मध्य प्रदेश में है। इसके बाद महाराष्ट्र में 1,985, कर्नाटक में 1,879 और तमिलनाडु में 1,070 तेंदुआ हैं।

Highlights 

प्रबंधन से जुड़े वन विभाग के अमले को बधाई दी

वन मंत्री नागर सिंह चौहान ने वन्य जीव संरक्षण और प्रबंधन से जुड़े वन विभाग के अमले को बधाई दी है। टाइगर रिजर्व या सबसे अधिक तेंदुए की आबादी वाले स्थल आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में नागार्जुन सागर और इसके बाद मध्य प्रदेश में पन्ना और सतपुड़ा हैं। यह तथ्य गुरुवार को नई दिल्ली में भारत में तेंदुओं की स्थिति पर जारी रिपोर्ट में सामने आया है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने तेंदुओं की संख्या पर रिपोर्ट जारी की है। राज्य के वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि वन्य जीव हमारे जंगल की शान हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।devendra

Advertisement
Advertisement
Next Article