माघ पूर्णिमा आज, इस विधि से करें पूजा, जानिए धार्मिक महत्व और मुहूर्त?
हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का खास महत्व है। रविवार 9 फरवरी यानी आज इस बार माघ पूर्णिमा मनाई जा रही है। मान्यता है कि इस दिन तीर्थ में स्नान और दान करने से पुण्य मिलता है।
06:34 AM Feb 09, 2020 IST | Desk Team
हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का खास महत्व है। रविवार 9 फरवरी यानी आज इस बार माघ पूर्णिमा मनाई जा रही है। मान्यता है कि इस दिन तीर्थ में स्नान और दान करने से पुण्य मिलता है। इस दिन का अत्यंत महत्व मोक्ष प्राप्ति के लिए बताया गया है। हिंदू शास्त्र में बताया गया है कि सुख-सौभाग्य,धन-संतान और मोक्ष की प्राप्ति माघ स्नान करने वाले लोगों को मिलती है।
ये है माघ पूर्णिमा का महत्व
माघ पूर्णिमा की उत्पत्ति माघ नक्षत्र के नमा से होती है। ऐसा माना जाता है कि पृथ्वी पर माघ महीने में देवता आते हैं और प्रयाग में स्नान,दान और जप मनुष्य के रूप में करते हैं।
मान्यता के अनुसार गंगा स्नान जो व्यक्ति इस दिन करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। साथ ही उन्हें मोक्ष की प्राप्ति भी होती है। हिंदू शास्त्रों के कथनों के मुताबिक अगर पुष्य नक्षत्र माघ पर्णिमा के दिन होता है तो इसका महत्व और ज्यादा हो जाता है।
ये है माघ पूर्णिमा की पूजा विधि
माघ पूर्णिमा के दिन सुबह सूर्योदय होने से पहले किसी भी पवित्र नदि,जलाशय में स्नान करें।
स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य सूर्य मंत्र का उच्चारण करते हुए दें।
उसके बाद व्रत का संकल्प लेकर भगवान मधुसूदन की पूजा करें।
गरीब व्यक्ति और ब्राह्मणों को मध्याह्र काल में भोजन के साथ दान-दक्षिणा दें।
इस दिन दान में तिल और काले तिल जरूर दें।
काले तिल से हवन और काले तिल से पितरों का तर्पण माघ महीने में करना चाहिए।
ये है माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त
माघ पूर्णिमा 8 फरवरी को 16ः03ः05 से प्रारंभ है और 9 फरीवरी को 13ः04ः09 तक समाप्त हो जाएगी।
Advertisement
Advertisement