महाकुंभ 2025: अमित शाह ने सपरिवार संगम में लगाई पवित्र डुबकी, साधु-संतों संग किया सात्विक भोजन
महाकुंभ के पवित्र अवसर पर देश के गृह मंत्री अमित शाह तीर्थराज प्रयागराज पहुंचे…
महाकुंभ के पवित्र अवसर पर देश के गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को तीर्थराज प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने सपरिवार त्रिवेणी संगम में स्नान किया और अक्षयवट के दर्शन किए। इस दौरान गृह मंत्री ने शंकराचार्यों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और सनातन धर्म के मार्गदर्शन पर चर्चा की।
हमारे संतश्रेष्ठ अनंतकाल से सनातन संस्कृति के दर्शन और एकता के विचार को विश्वभर में गुंज्यमान कर रहे हैं। प्रयागराज में श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य जगदगुरु श्री श्री विधुशेखर भारती जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
ನಮ್ಮ ಸಂತಶ್ರೇಷ್ಠರು ಅನಾದಿ ಕಾಲದಿಂದಲೂ ಸನಾತನ ಸಂಸ್ಕೃತಿಯ… pic.twitter.com/wMh6DynIrR
— Amit Shah (@AmitShah) January 27, 2025
श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य विधुशेखर भारती से मिले अमित शाह
अमित शाह ने श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य विधुशेखर भारती, पुरी पीठ के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती और द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा। गृह मंत्री के इस दौरे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे।
महाकुंभ में पश्चिमाम्नाय द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री सदानन्द सरस्वती जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। pic.twitter.com/rAXhaHFS3v
— Amit Shah (@AmitShah) January 27, 2025
गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिवेणी संगम में किया स्नान
गृह मंत्री ने संगम स्नान, गंगा पूजन और अक्षयवट के दर्शन के पश्चात संतों के साथ सात्विक भोजन ग्रहण किया।
महाकुंभ देशवासियों में एकता और सनातन परंपराओं के प्रति गौरवभाव को भी बढ़ा रहा है।
संगम तट पर स्थित अविनाशी अक्षयवट अनंतकाल से आस्था का प्रतीक रहा है। अक्षयवट का दर्शन कर सभी की सुख-शांति की कामना की। pic.twitter.com/h4hhxBskgK
‘महाकुंभ’ में सभी संत-महात्मा अपने ज्ञान, ध्यान और दर्शन से सम्पूर्ण विश्व को धर्म, सत्य, एकता व शांति के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
पवित्र त्रिवेणी संगम पर सामाजिक समरसता और सद्भाव के प्रतीक ‘महाकुंभ’ में पूज्य संतजनों के सान्निध्य में स्नान कर अभिभूत और भावविभोर हूँ।
माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती से सभी के कल्याण की कामना करता हूँ। 🙏#एकता_का_महाकुंभ pic.twitter.com/6cGkxacO2v
— Amit Shah (@AmitShah) January 27, 2025
संगम तट पर परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर देशवासियों की समृद्धि और उन्नति की प्रार्थना की।#एकता_का_महाकुंभ pic.twitter.com/QlcnlSUkuT
— Amit Shah (@AmitShah) January 27, 2025
— Amit Shah (@AmitShah) January 27, 2025
आज महाकुंभ में पूज्य संतश्रेष्ठों के साथ भोजन करना मेरे लिए अनंत सौभाग्य की बात है। pic.twitter.com/9GNRw7lBXc
— Amit Shah (@AmitShah) January 27, 2025
साधु-संतों के साथ भोजन करने के बाद अमित शाह मेला क्षेत्र के सेक्टर-18 स्थित शंकराचार्य मार्ग पर विभिन्न शिविरों में पहुंचे। उन्होंने सनातन धर्म के मार्गदर्शकों और सर्वोच्च धर्मगुरुओं का स्वागत और अभिनंदन किया।
प्रयागराज में पूज्य कार्ष्णि गुरु शरणानंद जी महाराज और पूज्य स्वामी गोविंददेव गिरि जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। pic.twitter.com/i5Gjb1qhJA
— Amit Shah (@AmitShah) January 27, 2025
शंकराचार्य विधुशेखर भारती ने श्रीफल और शॉल भेंट कर गृह मंत्री का किया सम्मान
इस अवसर पर गृह मंत्री ने शंकराचार्यों से महाकुंभ की व्यवस्थाओं और सनातन धर्मावलंबियों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं पर चर्चा की। शंकराचार्य विधुशेखर भारती ने श्रीफल और शॉल भेंट कर गृह मंत्री का सम्मान किया।
गोवर्धन पीठ पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती और द्वारिका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती ने गृह मंत्री को आशीर्वाद दिया और सनातन धर्म के उत्कर्ष और एकता के लिए नीतियां बनाने का सुझाव दिया।
अद्वैत वेदांत को विश्वभर में स्थापित करने वाले आदि शंकराचार्य जी के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। प्रयागराज में श्री ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय गोवर्धन मठ, पुरी पीठ के 145वें श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। pic.twitter.com/PZyz9iUpc8
— Amit Shah (@AmitShah) January 27, 2025
गृह मंत्री निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर कैलाशानंद के शिविर में भी पहुंचे
इसके बाद गृह मंत्री निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर कैलाशानंद के शिविर में भी पहुंचे और उनसे भी मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गृह मंत्री की इस यात्रा ने महाकुंभ में सनातन धर्म की परंपरा और आध्यात्मिकता को और अधिक सशक्त किया।

Join Channel