Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Mahakumbh 2025: श्रद्धालुओं को बड़ा झटका, महाकुंभ से पहले नावों के किराए में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

प्रयागराज में जनवरी 2025 से शुरू होने वाले महाकुंभ की तैयारियां जोरों से चल रही है।

06:19 AM Dec 20, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

प्रयागराज में जनवरी 2025 से शुरू होने वाले महाकुंभ की तैयारियां जोरों से चल रही है।

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जनवरी 2025 से शुरू होने वाले महाकुंभ की तैयारियां जोरों से चल रही है। इसी बीच कुंभ मेला प्रशासन ने नाविकों के किराए में 50 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। मेला प्रशासन ने यह फैसला नाविकों की लंबे समय से चल रही मांग के बाद लिया है। बता दें, प्रयागराज जिला नाविक संघ और मेला प्रशासन के बीच हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है।

Advertisement

किराया बढ़ोतरी से नाविकों में खुशी की लहर

प्रयागराज जिला नाविक संघ के अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने प्रशासन के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि महंगाई बढ़ने के बावजूद कई वर्षों से नावों के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। इसे देखते हुए प्रशासन का यह फैसला नाविकों के हित में है। अपर मेलाधिकारी ने बताया कि नावों का किराया बढ़ने के बाद अब यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि किसी भी श्रद्धालु से तय किराए से ज्यादा किराया ना लिया जाये। इसके लिए नाव के किराए की नयी सूची तैयार की जा रही है।

सभी घाटों पर किराए की लिस्ट होगी प्रदर्शित

नावों के किराए में की गई बढ़ोतरी के बाद अब यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी श्रद्धालु से तय किए गए किराए से ज्यादा किराया न लिया जाए। इसके लिए पूरी पारदर्शिता बरतने के लिए नाव के किराए की नई सूची भी तैयार की जा रही है। एडीएम मेला के मुताबिक, सभी घाटों और पार्किंग स्थल में इस लिस्ट को लगा दिया जाएगा।

नाविकों को मिला बीमा कवर का लाभ

प्रयागराज के संगम के इस समय 1455 नाव चलाई जा रही है। महाकुंभ के समय आसपास के जिलों से नावों के आने के बाद इनकी संख्या 4 हजार के पार जा सकती है। अब तक जो नाविक हैं, उन्हें दो लाख बीमा कवर का लाभ पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था। नए लोगों को भी लाइफ जैकेट और बीमा कवर का लाभ दिया जाएगा।

Advertisement
Next Article