शुक्रवार के दिन इन चीजों का सेवन करने से होती है महालक्ष्मी की कृपा
वैसे तो सप्ताह के सभी दिन भगवान की पूजा करने के लिए शुभ माने जाते हैं। लेकिन शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा के लिए खास महत्व रखता है।
06:08 AM Nov 15, 2019 IST | Desk Team
वैसे तो सप्ताह के सभी दिन भगवान की पूजा करने के लिए शुभ माने जाते हैं। लेकिन शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा के लिए खास महत्व रखता है। मां लक्ष्मी की कृपादृष्टि अपने भक्तों पर सदैव बनी रहती है। पैसों की तंगी कभी भी किसी को भी हो सकती है,लेकिन यदि मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जाए तो धन संबंधी सभी परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। तो चालिए आपको बताते हैं शुक्रवार के कुछ खास उपाय…
Advertisement
1.धन लक्ष्मी की उपासना के लिए सच्चे भाव से उनका स्मरण कर सुबह-शाम दोनों समय महालक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर पर कुमकुम,अक्षत,गंध,फूल चढ़ाकर और अगरबत्ती लगाकर आस्था और पवित्र भाव से करें। एक बात का जरूरी ख्याल रखें कि धन लक्ष्मी की पूजा करने वाले किसी भी हालत में महिला का अपमान ना करें।
2.धन लक्ष्मी का यह मंत्र क्षीरदायै धनदायै बुद्धिदायै नमो नम:। यशोदायै कीर्तिदायै धर्मदायै नमो नम:। धन और वैभव की सभी इच्छाओं की पूर्ण करने वाला माना गया है। लक्ष्मी उपासना के लिए सादे-स्वच्छ श्वेत कपड़े पहनें। मां लक्ष्मी जी की पूजा करते समय पवित्रता का खास ध्यान रखें।
3.शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को सफेद पदार्थ जैसे खीर या मेवे वाली मिठाइयों का भोग लगाएं।
4.गृह लक्ष्मी,माता या घर की सबसे बड़ी महिला को भी आदर देते हुए सबसे पहले उसे ही प्रसाद ग्रहण करवाएं उसके बाद यह प्रसाद आप स्वयं ग्रहण करें।
Advertisement