W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत के उद्यापन में जरूर करें इस कथा का पाठ, जानें संपूर्ण पूजा विधि

06:01 PM Sep 12, 2025 IST | Shweta Rajput
mahalaxmi vrat katha  महालक्ष्मी व्रत के उद्यापन में जरूर करें इस कथा का पाठ  जानें संपूर्ण पूजा विधि
Mahalaxmi Vrat Katha
Advertisement

Mahalaxmi Vrat Katha: हिंदू धर्म में हर तीज-त्योहार का अपना अलग महत्व है। हर त्योहार को हिंदू धर्म काफी खास माना जाता है। हर त्योहार को बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इतना ही नहीं हर त्योहार की अपनी अलग मान्यता होती है और अपनी अलग विशेषता होती है। सनातन धर्म में हर व्रत को भी पूरे नियमपूर्वक रखा जाता है। इन्हीं व्रतों में से एक है महालक्ष्मी व्रत। महालक्ष्मी व्रत का हिंदू धर्म में काफी बड़ा महत्व है। महालक्ष्मी व्रत व्रत पूरे 16 दिन चलता है।

धर्म ग्रंथों के अनुसार, श्राद्ध पक्ष की अष्टमी तिथि बहुत खास होती है क्योंकि इस दिन 16 दिनों तक चलने वाले महालक्ष्मी व्रत का समापन होता है। महालक्ष्मी व्रत में हाथी पर बैठी देवी महालक्ष्मी की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। इसी कारण इस व्रत को हाथी अष्टमी या हाथी पूजन के नाम से भी जाता जाता है। इस साल यह व्रत 31 अगस्त से शुरू हो चुका है जो 14 सितंबर तक चलने वाला है। 14 सितंबर को महालक्ष्मी व्रत का उद्यापन किया जाएगा। यह व्रत इसलिए भी खास है क्योंकि यह व्रत पितृपक्ष के दौरान पड़ता है। आइए जानते हैं इस व्रत की कथा (Mahalaxmi Vrat Katha)और पूजा विधि।

Also Read:- Jitiya 2025 Mehndi Art Designs: जितिया के शुभ मौके पर अपने हाथों में लगाएं ये ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती

Mahalaxmi Vrat Katha in hindi: जानें महालक्ष्मी व्रत की पूरी कथा

Mahalaxmi Vrat Katha in hindi
Mahalaxmi Vrat Katha in hindi

महालक्ष्मी व्रत की कथा के अनुसार एक गांव में एक गरीब ब्राह्मण रहता था। वह ब्राह्मण भगवान विष्णु का बहुत बड़ा भक्त था और वह रोजाना भगवान विष्णु की सच्चे मन से और श्रद्धा पूजा करता था। गरीब ब्राह्मण की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उसे दर्शन दिए और वरदान मांगने को कहा। उस ब्राह्मण ने लक्ष्मी जी को अपने घर में निवास करने की इच्छा जाहिर की।

भगवान विष्णु ने उसे बताया कि मंदिर के सामने एक स्त्री उपले थापने आती है। तुम उसे अपने घर आने का निमंत्रण दो. वही स्त्री लक्ष्मी जी हैं और उनके घर आने से तुम्हारा घर धन-धान्य से भर जाएगा। भगवान विष्णु की बात मानकर ब्राह्मण ने मंदिर के सामने बैठ गया। कुछ देर बाद मां लक्ष्मी उपले थापने आईं. उस ब्राह्मण ने लक्ष्मी जी से अपने घर आने का निवेदन किया। लक्ष्मी जी समझ गईं कि यह सब विष्णु जी ने ही कहा है।

तब उन्होंने ब्राह्मण से कहा कि वह पूरे 16 दिनों तक महालक्ष्मी व्रत करे। फिर 16वें दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी। गरीब ब्राह्मण ने लक्ष्मी जी की बात मानकर 16 दिनों तक विधि-विधान से महालक्ष्मी व्रत किया। फिर 16वें दिन उसने चंद्रमा को अर्घ्य दिया और अपनी मनोकामना मांगी। महालक्ष्मी व्रत के कारण लक्ष्मी जी ने उसकी मनोकामना पूरी की और उसका घर धन-धान्य से भर दिया।

Also Read:- Jivitputrika Vrat 2025 Kab Hai: 13 या 14 सितंबर, कब मनाया जाएगा जीवित्पुत्रिका व्रत, जानें सही तिथि और व्रत की कथा

Mahalaxmi Vrat puja vidhi: जानें महालक्ष्मी व्रत की संपूर्ण पूजा विधि

Mahalaxmi Vrat puja vidhi
Mahalaxmi Vrat puja vidhi

1. महालक्ष्मी व्रत के लिए सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़ें पहनें

2. इसके बाद मां माता लक्ष्मी का ध्यान करते इस व्रत को विधि-विधान से करने का संकल्प लें और प्रार्थना करें यह व्रत उनके आशीर्वाद से बगैर किसी बाधा के पूर्ण हो

3. इसके बाद मां महालक्ष्मी की मूर्ति या फिर उनका चित्र घर के ईशान कोण में स्थापित करें

4. स्थापित करें करते समय चौकी या मेज पर पीले रंग का आसन बिछाएं और उसी पर वह मूर्ति को स्थापित करें

5. इसके बाद माता की प्रतिमा को गंगा जल से स्नान कराएं

6. इसके बाद प्रतिमा पर रोली, चंदन, केसर, हल्दी आदि से तिलक करें

7. इसके बाद माता लक्ष्मी को फल-फूल, मिष्ठान, पान-सुपारी, इलायची, लौंग, नारियल आदि अर्पित करें

8. इसके बाद आरती करें और पूरे घर में प्रसाद का वितरण करें।

Also Read:-  Navratri Vrat Niyam: शारदीय नवरात्रि व्रत में भूलकर भी न खाएं ये 4 चीजें, वरना टूट जाएगा पूरा उपवास!

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shweta Rajput

View all posts

Advertisement
×