For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पठान मूवी को लेकर महंत राजूदास का बड़ा बयान कहा-पठान फिल्म लगे तो थिएटर फूंक देना

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मूवी पठान का विरोध लगातार बढता ही जा रहा है। अब अयोध्या का संत समाज भी मूवी की विरोध कर रहा है। इस बीच फिल्म को लेकर हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने बड़ा बयान दिया और कहा कि जिस थिएटर में यह फिल्म लगे उसे फूंक दो। दुष्टों के साथ दुष्टता का आचरण ही करना चाहिए।

05:44 PM Dec 15, 2022 IST | Desk Team

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मूवी पठान का विरोध लगातार बढता ही जा रहा है। अब अयोध्या का संत समाज भी मूवी की विरोध कर रहा है। इस बीच फिल्म को लेकर हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने बड़ा बयान दिया और कहा कि जिस थिएटर में यह फिल्म लगे उसे फूंक दो। दुष्टों के साथ दुष्टता का आचरण ही करना चाहिए।

पठान मूवी को लेकर महंत राजूदास का बड़ा बयान कहा पठान फिल्म लगे तो थिएटर फूंक देना
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मूवी पठान का विरोध लगातार बढता ही जा रहा है। अब अयोध्या का संत समाज भी मूवी की विरोध कर रहा है। इस बीच फिल्म को लेकर हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने बड़ा बयान दिया और कहा कि जिस थिएटर में यह फिल्म लगे उसे फूंक दो। दुष्टों के साथ दुष्टता का आचरण ही करना चाहिए।
Advertisement
महंत राजूदास का बड़ा बयान 
महंत राजूदास ने कहा, ‘बॉलीवुड-हॉलीवुड लगातार इस प्रयास में रहता है कि किसी प्रकार से सनातन धर्म, संस्कृति का मजाक उड़ाए। हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया जाए। साधु-संतों का रंग, राष्ट्र का रंग, देश का रंग, सनातन संस्कृति का रंग भगवे का जिस तरह से पठान मूवी में अपमान किया गया है। यह बहुत दुखद है। उन्होंने आगे कहा शाहरुख एक बार नहीं  बल्कि कई बार ऐसे सनातम धर्म संस्कृति का मजाक उड़ाते हैं। अभी देखिए क्या जरूरत थी दीपिका को भगवा वस्त्र में बिकिनी पहनकर नंगा प्रदर्शन करने की या आस्था को ठेस पहुंचाने की। मैं दर्शकों से ऐसी मूवी का बहिष्कार करने को कहता हूं। जिस थिएटर में यह पिक्चर लगे उसे फूंक दो। नहीं फूंकोगे तो ये मानने वाले नहीं हैं। जैसे को तैसा करना पड़ता है। दुष्टों के साथ जब तक दुष्टतापूर्ण व्यवहार नहीं करोगे तो इसके ऊपर आप कंट्रोल नहीं लगा सकते हैं।
प्रयागराज में भी पठान का विरोध
Advertisement
प्रयागराज में भी बुधवार को पठान फिल्म के विरोध में शाहरुख और दीपिका के पोस्टर जलाए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुट्ठीगंज चौराहे पर पोस्टर जलाने के बाद नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पठान फिल्म में भगवा रंग को अपमानित किए जाने का आरोप लगाया। भाजपा नेता राजेश केसरवानी ने कहा कि पठान फिल्म के बेशरम रंग के गाने में भगवा रंग के साथ अश्लीलता प्रयोग किया जाना पूरे हिंदू संस्कृति का अपमान है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दो दिन में गाने को मिले 3 करोड़ 20 लाख व्यूज
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण फीचर्ड इस गाने को दो दिन में 3 करोड़ 20 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में दीपिका का ग्लैमरस अवतार देखने को मिला है। उनके डांस मूव्स भी काफी शानदार हैं। शाहरुख का भी डैशिंग लुक देखने को मिल रहा है। पठान मूवी 25 जनवरी को रिलीज होगी। ये हिंदी के साथ ही साउथ की भाषाओं में भी रिलीज होगी।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×