Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नोएडा में होगी त्यागी समाज की महापंचायत, कई राज्यों से जुटेंगे लाखों लोग

त्यागी समाज के लोगों ने महापंचायत के लिए तैयारी और तेज कर दी है। इस समाज से जुड़े कई प्रदेश के लोग रविवार को गेझा के रामलीला मैदान में जुटेंगे।

11:30 AM Aug 20, 2022 IST | Desk Team

त्यागी समाज के लोगों ने महापंचायत के लिए तैयारी और तेज कर दी है। इस समाज से जुड़े कई प्रदेश के लोग रविवार को गेझा के रामलीला मैदान में जुटेंगे।

त्यागी समाज के लोगों ने महापंचायत के लिए तैयारी और तेज कर दी है। इस समाज से जुड़े कई प्रदेश के लोग रविवार को गेझा के रामलीला मैदान में जुटेंगे।
Advertisement
संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा की ओर से श्रीकांत त्यागी के पक्ष में सेक्टर-110 के महर्षि आश्रम, गेझा रोड स्थित रामलीला मैदान में होने वाली महापंचायत की तैयारी तेज कर दी है। मोर्चा ने महापंचायत में पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों के अलावा हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश अन्य प्रदेश के लोगों से जुड़ने का आह्वान किया है। इसमें कुछ किसान संगठन भी सहयोग कर रहे हैं। महापंचायत में श्रीकांत समेत छह युवकों पर दर्ज मामले वापस लेने और अनु त्यागी को प्रताड़ित करने के मामले की न्यायिक जांच करने की मांग की जाएगी।
त्यागी समाज केस दर्ज कर सांसद गिरफ्तार करने की मांग 
ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी निवासी श्रीकांत का एक महिला से धक्का-मुक्की और अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में सांसद डॉ. महेश शर्मा के सोसाइटी में पहुंचे और पुलिस कमिश्नर के लिए अपशब्द कहने का भी वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद से त्यागी समाज केस दर्ज कर सांसद गिरफ्तार करने की मांग कर रहा है।
आरएलडी के महासचिव मनोज चौधरी ने आईएएनस से खास बातचीत में बताया कि पूरा त्यागी समाज, किसान और समाज के अन्य लोग इस बात से खफा हैं कि श्रीकांत त्यागी ने जो किया, वह गलत किया, लेकिन उसकी पत्नी, उसके बच्चों और पूरे त्यागी समाज के लोगों का क्या कसूर था।
उन्होंने कहा, सांसद डॉ. महेश शर्मा के इशारे पर उसकी पत्नी और बच्चों को प्रताड़ित किया गया। श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, यह महापंचायत उसी के विरोध में हो रही है।
Advertisement
Next Article