टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बिहार में सूर्योपासना का महापर्व छठ समाप्त

04:56 AM Nov 03, 2019 IST | Desk Team
बिहार में आज उदयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही सूर्योपासना का महापर्व छठ समाप्त हो गया। राजधानी पटना में आज गंगा नदी के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में लाखों महिला और पुरूष व्रतधारियों ने उगते हुए सूर्य को नदियों और तालाबों में खड़ होकर अर्घ्य अर्पित किया। 
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधानमंडल दल की नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती समेत कई मंत्रियों एवं नेताओं ने लोगों को छठ की शुभकामनाएं दी हैं। 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री कुमार ने यहां एक अणे मार्ग स्थित अपने आवास पर लोक आस्था का महापर्व छठ के अंतिम दिन सादगी एवं श्रद्धा के साथ उदयमान भगवान भाष्कर को अर्घ्य अर्पित किया तथा ईश्वर से राज्य एवं देशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये प्रार्थना की।

डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको सीमा की दीवार पर तस्करों के सेंध लगाने संबंधी खबरों को किया खारिज

Advertisement
Advertisement
Next Article