Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Maharashtra: निवेश का झांसा देकर व्यक्ति से ठगे 24 लाख, साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज

01:20 PM Jan 24, 2024 IST | Yogita Tyagi

Maharashtra: महाराष्ट्र में नवी मुंबई के एक व्यक्ति से कोला नट्स खरीद योजना में अच्छे मुनाफे का वादा कर 24.05 लाख रुपये ठग लिये गये। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। कोला नट में भरपूर मात्रा में कैफीन होता है और इसका सेवन केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के लिए उत्तेजक का काम करता है। खारघर इलाके के रहने वाले पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उससे संपर्क किया और ब्रिटेन की एक फार्मा कंपनी का फर्जी व्यापार समझौता पेश किया।

चार-पांच महीने से ठगी का शिकार व्यक्ति

Advertisement

नवी मुंबई साइबर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जालसाजों ने पीड़ित को कोला नट्स की खरीद की एक योजना में निवेश करने का लालच दिया और अच्छे मुनाफे का वादा किया। पीड़ित ने पिछले चार-पांच महीने में आरोपी को 24,05,000 रुपये का भुगतान किया। हालांकि, उसे वादे के मुताबिक मुनाफा नहीं मिला और आरोपी गोलमोल जवाब देने लगे, जिसके बाद उसने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को सात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 419 (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी), 420 (धोखाधड़ी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी) और 34 (साझा इरादा) के तहत मामला दर्ज किया और इसकी जांच जारी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article