टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Maharashtra: महाराष्ट्र में सामने आया एक खौफनाक मामला! एक ही घर से मिली 9 लोगों की लाश, जानें- पुलिस ने क्या कहा

महाराष्ट्र के सांगली जिले में सोमवार को एक ही परिवार के नौ सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।

05:21 PM Jun 20, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र के सांगली जिले में सोमवार को एक ही परिवार के नौ सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।

महाराष्ट्र में आज के दिन यानि सोमवार को एक दर्दनाक मामला सामने आया हैं। जिसमेंं महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक ही परिवार के नौ सदस्य अपने घर में मृत अवस्था में पाए गए हैं। हालांकि, पुलिस ने जब इस मामलें की छानबीन करना शुरू की तो स्थानीए पुलिस का आशंका है कि यह मामला पूरी तरह से आत्महत्या का प्रतीत होता हैं।
Advertisement
घटना को देखकर स्थानीए पुलिस ने क्य़ा बोला…
जानकारी के मुताबिक राज्य की राजधानी मुंबई से 350 किलोमीटर दूर सांगली जिले के म्हैसाल में एक घर में शव मिले। सांगली के पुलिस अधीक्षक दीक्षित गेदाम ने कहा, ‘‘हमें एक घर में नौ शव मिले हैं। तीन शव एक जगह मिले, जबकि छह अन्य अलग-अलग जगहों पर पाए गए।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या यह सामूहिक आत्महत्या का मामला है, उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर मौजूद है और सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस ने कहा- यह महज एक आत्महत्या 
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें आशंका है कि यह आत्महत्या का मामला है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। अधिकारी ने यह भी कहा कि उन्हें आशंका है कि परिवार के लोगों ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर जान दी।
Advertisement
Next Article