टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Maharashtra: शक्ति परीक्षण से पहले रविवार को होने वाले विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में ''शिंदे" सरकार की अग्निपरीक्षा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का समर्थन कर रहे शिवसेना के बागी विधायक शनिवार शाम गोवा से मुंबई लौट आए। राज्य विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र रविवार से शुरू होगा

04:35 AM Jul 03, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का समर्थन कर रहे शिवसेना के बागी विधायक शनिवार शाम गोवा से मुंबई लौट आए। राज्य विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र रविवार से शुरू होगा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का समर्थन कर रहे शिवसेना के बागी विधायक शनिवार शाम गोवा से मुंबई लौट आए। राज्य विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र रविवार से शुरू होगा और इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के साथ सदन में नई सरकार का शक्ति परीक्षण होगा।सूत्रों ने बताया कि मुंबई पहुंचे बागी विधायक एक होटल में ठहरेंगे और रविवार को विशेष सत्र में हिस्सा लेंगे।
शरद पवार ने क्या कहा
इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने दावा किया कि विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लंबित रहने के बावजूद भी वह फिलहाल पदेन स्पीकर के तौर पर अपना कर्तव्य निभा सकते हैं।विधानसभा अध्यक्ष का पद पिछले साल से रिक्त है।पवार ने पुणे में संवाददाताओं से कहा कि शिवसेना का कौन सा गुट पार्टी का ‘वास्तविक’ दावेदार होगा, इस पर फैसले के लिए एक लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी होगी।
जानिए किन उम्मीदवारों के बीच है मुकाबला
शिवसेना विधायक एवं पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के करीबी राजन साल्वी ने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार के रूप में शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया।वहीं पहली बार विधायक बने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राहुल नार्वेकर ने इस पद के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया था। चार जुलाई को सदन में नई सरकार का बहुमत परीक्षण होगा।
किस कारण यह स्थिति आई
शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस राज्य में एमवीए गठबंधन का हिस्सा हैं। शिंदे की बगावत के कारण इन तीनों दलों की सरकार बुधवार को गिर गई थी। इसके अगले ही दिन शिंदे ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया था। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने हैं।मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के बागी विधायकों और निर्दलीय विधायकों का एक समूह शनिवार शाम एक विशेष विमान से गोवा से मुंबई के लिए रवाना हुआ था।डोना पाउला के एक होटल में गत 29 जून से डेरा डाले विधायक शिंदे के नेतृत्व में दो बसों में सवार होकर डाबोलिम हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए थे।महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच बागी विधायक 29 जून को शिंदे के साथ गुवाहाटी से गोवा पहुंचे थे।
Advertisement
Advertisement
Next Article