Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महाराष्ट्र : पुलिस आयुक्त का नाम लेकर वसूली करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र स्थित पिंपरी चिंचवड के पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश का नाम लेकर कथित तौर पर एक व्यक्ति का भूमि विवाद सुलझाने के एवज में वसूली के आरोपी 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

10:04 PM Mar 27, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र स्थित पिंपरी चिंचवड के पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश का नाम लेकर कथित तौर पर एक व्यक्ति का भूमि विवाद सुलझाने के एवज में वसूली के आरोपी 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महाराष्ट्र स्थित पिंपरी चिंचवड के पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश का नाम लेकर कथित तौर पर एक व्यक्ति का भूमि विवाद सुलझाने के एवज में वसूली के आरोपी 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। आरोपी रोशन बगुल के फर्जीवाड़े की जानकारी तब मिली जब पीड़ित ने प्रकाश से संपर्क किया और इसके बाद भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी ने अपने कर्मियों को जाल बिछाने को कहा और खुद भेष बदलकर रेस्तरां में बैठे।
Advertisement
भूमि विवाद को  निपटाने की एवज में मांगी गयी रकम 
देहूरोड पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया,‘‘ आरोपी ने पीड़ित को बताया कि वह आयुक्त कृष्ण प्रकाश को जानता है और भूमि विवाद निपटाने के लिए पैसे की मांग की। इसके बाद शिकायतकर्ता ने आयुक्त से संपर्क किया। बगुल को रेस्तरां से जाल बिछाकर उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह रुपये ले रहा था।’’ यह संयोग है कि प्रकाश ने मई 2021 में लोगों की शिकायत मिलने के बाद व्यक्तिगत रूप से भेष बदलकर तीन थानों का दौरा किया था।
 
 
Advertisement
Next Article