Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र में AAP लड़ेगी विधानसभा चुनाव, मुंबई की 36 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

03:17 AM Aug 06, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। पार्टी ने ऐलान किया है कि वो आगामी चुनाव (Maharashtra Election) में 36 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। महाराष्ट्र में आने वाले कुछ ही महीनों के अंदर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सियासी दल अभी से रणनीति बनाने में जुटे हैं। आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी के अलावा कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और एनसीपी शरद पवार की महाविकास अघाड़ी और बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी की महायुति गठबंधन शामिल हो रहे हैं।

AAP ने दिया इंडिया गठबंधन को झटका

आम आदमी पार्टी की मुंबई अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन ने कहा, आप इंडिया गठबंधन का एक मजबूत हिस्सा है। हालांकि, इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना था और उसमें भी हमारी जीत हुई थी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एक अलग विषय है। और हम मुंबई की सभी 36 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे। यह चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ा जाएगा। उन्होंने आगे कहा, महाराष्ट्र को कल्याणकारी सरकार की जरूरत है। इसलिए, आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। महाराष्ट्र में हमारा वोट बैंक बहुत मजबूत है।

बता दें कि इस साल लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी ने पंजाब को छोड़कर बाकी राज्यों में इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लड़ा था। वहीं अब आने वाले समय में कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में आप अलग-अलग चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने ऐलान किया है कि हरियाणा और दिल्ली में भी आप किसी से गठबंधन नहीं करेगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article