For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Maharashtra Assembly Elections: आज कांग्रेस नेताओं से मिलेंगे राहुल गांधी, चुनावी तैयारियों का लेंगे जायजा

01:53 AM Oct 14, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
maharashtra assembly elections  आज कांग्रेस नेताओं से मिलेंगे राहुल गांधी  चुनावी तैयारियों का लेंगे जायजा

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियां जोरों-शोरों के साथ अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में आज राहुल गांधी महाराष्‍ट्र के कांग्रेस नेताओं से दिल्‍ली में मुलाकात करेंगे। यह मीटिंग सुबह करीब 10 बजे एआईसीसी में होगी। राहुल गांधी महाराष्ट्र में आगामी चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बता दें, महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची पर दिल्ली में ही मुहर लगेगी। ऐसे में इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

Highlight

  • आज कांग्रेस नेताओं से मिलेंगे राहुल गांधी
  • बैठक में महाराष्ट्र के दिग्गज नेता शामिल होंगे
  • राहुल गांधी चुनाव की तैयारियों का लेंगे जायजा

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले, विजय वडेट्टीवार, पृथ्वीराज चव्हाण, बालासाहेब थोराट, वर्षा गायकवाड़ और रमेश चेन्नितला शामिल होंगे। वहीं, महाराष्ट्र में कांग्रेस से टिकट पाने की इच्छा 1800 से ज्यादा लोगों ने जाहिर की है, जबकि पार्टी लगभग 100-110 सीटों पर ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। टिकट के लिए पूरे राज्य भर से एप्लीकेशन आए है, जबकि चुनाव की घोषणा अब तक नहीं हुई है। इस बार विदर्भ और मराठवाड़ा इलाके से सबसे ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है।

विपक्ष ने महाराष्‍ट्र सरकार पर साधा निशाना

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति सरकार पर रविवार को विपक्षी महा विकास अघाड़ी नेताओं ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महाराष्ट्र संकट में है। इन नेताओं ने एक सभा में यह भी कहा कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में सरकार को सत्ता से हटाने का समय आ गया है। एमवीए के सहयोगी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार और अंबादास दानवे ने एकजुट होकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×