Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महाराष्ट्र : ATS ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, जानिए कैसे आतंकी संगठन में युवाओं की कराता था भर्ती

29 वर्षीय जुनैद लश्कर-ए-तैयबा की हिंसक गतिविधियों के लिए युवाओं की भर्ती करने का काम करता था।

11:44 AM May 25, 2022 IST | Desk Team

29 वर्षीय जुनैद लश्कर-ए-तैयबा की हिंसक गतिविधियों के लिए युवाओं की भर्ती करने का काम करता था।

महाराष्ट्र में एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड) ने मंगलवार को जुनैद मोहम्मद नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। 29 वर्षीय जुनैद लश्कर-ए-तैयबा की हिंसक गतिविधियों के लिए युवाओं की भर्ती करने का काम करता था। मामले की जांच करते हुए एटीएस ने उसे पुणे के दाभोडी से मंगलवार को गिरफ्तार किया। एटीएस को जांच से पता चला कि जुनैद ने महाराष्ट्र, झारखंड और उत्तर प्रदेश के युवाओं को कथित तौर पर भर्ती किया था।
सोशल मीडिया का करता था इस्तेमाल
एटीएस को जांच में पता चला है कि, जुनैद युवाओं की भर्ती करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता था। उसकी फेसबुक पर कई फर्जी प्रोफाइल है। जिसके माध्यम से वह युवाओं से संपर्क करता था। यही नहीं, वह युवाओं की भर्ती करने के लिए कम से कम 10 सिम कार्ड का प्रयोग करता था। जुनैद युवाओं को भर्ती करने के बाद उन्हें आतंकी प्रशिक्षण के लिए विभिन्न स्थानों पर भेजा जाता था।
Advertisement

युवाओं की भर्तियों के लिए आरोपी को मिले थे 10 हजार रुपए
बताया जा रहा है कि जुनैद बुलढाणा जिले के खामगांव शहर में रहता था। उसे पुणे के दाभोडी से गिरफ्तार किया गया। जुनैद पुणे में कुछ रिश्तेदारों के साथ रह रहा था। कथित तौर पर युवाओं की भर्तियों के लिए उसे 10 हजार रुपये मिले थे।

Advertisement
Next Article