W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Maharashtra में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान निगम कर्मचारियों पर हमला, 17 के खिलाफ केस दर्ज

11:41 AM Jan 07, 2024 IST | NAMITA DIXIT
maharashtra में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान निगम कर्मचारियों पर हमला  17 के खिलाफ केस दर्ज

महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान मीरा भायंदर नगर निगम (एमबीएमसी) के कर्मचारियों पर हमला करने के आरोप में 17 फेरीवालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।स्थानीय पुलिस के साथ नागरिक अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चार जनवरी को एमबीएमसी सीमा के तहत शांति नगर इलाके में फेरीवालों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने का काम किया।

  • अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान निगम कर्मचारियों पर हमला
  • 17 के खिलाफ केस दर्ज
  • हमले में घायल हुए लोगों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज कराया

आपको बता दें नयानगर पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा फेरीवालों ने निगम कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और उनके साथ मारपीट की। नगर निगम कर्मचारियों को बचाने और हस्तक्षेप करने की कोशिश करने वाले कुछ लोगों पर भी हमला किया गया।

फेरीवालों ने अतिक्रमण रोधी अभियान का विरोध किया

हमले में घायल हुए लोगों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज कराया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।अक्टूबर 2023 में भी फेरीवालों ने उसी इलाके में अतिक्रमण रोधी अभियान का विरोध किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×