Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कर्नाटक के साथ सीमा विवाद के बीच 'Fake' ट्विटर अकाउंट के मुद्दे पर महाराष्ट्र को किया जा रहा गुमराह : कांग्रेस

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने सोमवार को दावा किया कि दोनों राज्यों के सीमा विवाद के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के ‘फर्जी’ ट्विटर हैंडल के मुद्दे पर महाराष्ट्र को गुमराह किया जा रहा है।

04:28 PM Dec 19, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने सोमवार को दावा किया कि दोनों राज्यों के सीमा विवाद के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के ‘फर्जी’ ट्विटर हैंडल के मुद्दे पर महाराष्ट्र को गुमराह किया जा रहा है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने सोमवार को दावा किया कि दोनों राज्यों के सीमा विवाद के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के ‘फर्जी’ ट्विटर हैंडल के मुद्दे पर महाराष्ट्र को गुमराह किया जा रहा है। यहां विधान भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए चव्हाण ने पूछा कि महाराष्ट्र सरकार इस मामले में चुप क्यों है? उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य सरकार ‘फर्जी’ ट्विटर खाते के मुद्दे पर विवाद को खत्म करने में कर्नाटक की मदद कर रही है, जिससे “भड़काऊ टिप्पणियां” की गईं।
Advertisement
नेताओं के नाम पर फर्जी ट्वीट
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पिछले हफ्ते कहा था कि महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों का दावा करने वाले उनके कर्नाटक के समकक्ष के नाम से किए गए ट्वीट वास्तव में बोम्मई द्वारा पोस्ट नहीं किए गए थे। पिछले हफ्ते महाराष्ट्र और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों से दोनों राज्यों के बीच सीमा तनाव को कम करने के लिए मुलाकात करने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि शीर्ष नेताओं के नाम पर फर्जी ट्वीट ने भी इस मुद्दे को बढ़ाया है।
ट्विटर द्वारा सत्यापित 
बेलगावी और उत्तरी कर्नाटक में आसपास के क्षेत्र पर महाराष्ट्र के दावों पर विवाद है। इन इलाकों में एक बड़ी मराठी भाषी आबादी रहती है। चव्हाण ने सोमवार को कहा कि ट्वीट में इस्तेमाल की गई भड़काऊ भाषा आपत्तिजनक है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “यह स्पष्ट किया गया कि ट्विटर हैंडल फर्जी था। लेकिन यह हैंडल जनवरी 2015 से सक्रिय था और ट्विटर द्वारा सत्यापित किया गया है। अब तक, कर्नाटक सरकार द्वारा लिए गए आधिकारिक फैसले उस हैंडल पर पोस्ट किए जाते हैं।
महाराष्ट्र सरकार को किया जा रहा है गुमराह 
उन्होंने पूछा, अगर ट्विटर हैंडल फर्जी था तो महाराष्ट्र से जुड़े ट्वीट क्यों नहीं हटाए गए और ट्विटर अकाउंट अब भी कैसे सक्रिय है? उन्होंने आरोप लगाया, “फर्जी ट्विटर हैंडल के मुद्दे पर महाराष्ट्र सरकार को गुमराह किया जा रहा है।” चव्हाण ने कहा कि महाराष्ट्र का रुख हमेशा से ही ऐसा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री “भड़काऊ टिप्पणी” करते हैं और इसका विरोध नहीं किया जाता । उन्होंने पूछा, “ऐसा लग रहा है कि फर्जी ट्विटर हैंडल पर विवाद को खत्म करने के लिए महाराष्ट्र सरकार कर्नाटक की मदद कर रही है। महाराष्ट्र सरकार इस पर नरम क्यों हो रही है?”
Advertisement
Next Article