टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

महाराष्ट्र : मंत्री अब्दुल सत्तार के आवास पर पथराव करने पर NCP नेताओं समेत 22 पर मामला दर्ज

महाराष्ट्र के मंत्री अब्दुल सत्तार के घर पर पथराव करने और नारेबाजी करने के मामले में मुंबई पुलिस ने 22 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

03:34 PM Nov 08, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र के मंत्री अब्दुल सत्तार के घर पर पथराव करने और नारेबाजी करने के मामले में मुंबई पुलिस ने 22 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र के मंत्री अब्दुल सत्तार के घर पर पथराव करने और नारेबाजी करने के मामले में मुंबई पुलिस ने राकांपा नेताओं समेत  22 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ कथित रूप से बयान देने के बाद पार्टी नेताओं ने अब्दुल सत्तार के घर पथराव और नारेबाजी की थी।
मुंबई पुलिस ने सोमवार रात बेगमपुरा थाने में 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया जिनमें से 17 की पहचान कर ली गयी है। प्रदेश के कृषि मंत्री सत्तार ने सोमवार को सुले के खिलाफ अपने कथित आपत्तिजनक बयानों से विवाद खड़ा कर दिया जिसके बाद राकांपा कार्यकर्ताओं ने कई शहरों में प्रदर्शन किये।
अधिकारियों के अनुसार औरंगाबाद और मुंबई में सत्तार के आवास पर पथराव किया गया, वहीं उनके गृह नगर सिल्लोड एवं पुणे, ठाणे, औरंगाबाद, जालना, नागपुर तथा पंढरपुर में उनके खिलाफ प्रदर्शन किये गये। भारतीय दंड संहिता की धारा 143 (गैरकानूनी तरीके से जमा होना), 147 (दंगा भड़काना) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

तेलंगाना : पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को जिंदा लगाई आग, 10 माह का बेटा भी झुलसा

शिकायत में राकांपा के जिलाध्यक्ष कैलाश पाटिल, पार्टी नेता शेख कय्यूम, नीलेश राउत, मयूर सोनावणे, अनुराग पाटिल समेत अन्य के नाम दर्ज किए गए हैं। बता दें कि सुप्रिया सुले के खिलाफ मंत्री अब्दुल सत्तार के विवादित बयान को लेकर एनसीपी ने मांग की है कि अब्दुल सत्तार का इस्तीफा होना चाहिए। इसके अलावा एनसीपी ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भी मंत्रालय में नहीं आने देने की धमकी दी है।
Advertisement
Advertisement
Next Article