W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Maharashtra: सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा- अंबेडकर के मुंबई आवास को धरोहर के तौर पर संरक्षित किया जाएगा

मुंबई में डॉ. बी आर अंबेडकर के आवास ‘राजगृह’ को विरासत स्थल के तौर पर संरक्षित किया जाएगा।

06:56 PM Nov 16, 2022 IST | Desk Team

मुंबई में डॉ. बी आर अंबेडकर के आवास ‘राजगृह’ को विरासत स्थल के तौर पर संरक्षित किया जाएगा।

maharashtra  सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा  अंबेडकर के मुंबई आवास को धरोहर के तौर पर संरक्षित किया जाएगा
महाराष्ट्र में शिंदे सरकार बनने के बाद से ही राज्य के विकास की लहर पर पहले से ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने औपचारिक रूप से स्पष्ट किया कि मंबई में डॉ. बी आर अंबेडकर के आवास ‘राजगृह’ को विरासत स्थल के रूप में पूर्ण रूप से संरक्षित कर दिया जाए। 
Eknath Shinde on his visit to Delhi Maharashtra Cabinet will be formed  before this date of August | एकनाथ शिंदे दिल्ली दौरे पर, अगस्त की इस तारीख  से पहले होगा मंत्रिमंडल का
 आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि वह मध्य मुंबई के दादर इलाके में अंबेडकर के मकान का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान प्रतिष्ठित नेता और उनकी पत्नी दिवंगत रमाबाई अंबेडकर की तस्वीरों पर माल्यार्पण भी किया। इस तीन मंजिला इमारत में एक संग्रहालय है। अंबेडकर के अध्ययन कक्ष को पहली मंजिल पर संरक्षित किया गया है।
Eknath Shinde: कौन हैं एकनाथ शिंदे, जिनकी वजह से खतरे में है उद्धव सरकार?  जानिए शिवसेना नेता के बारे में पूरी डिटेल - Eknath Shinde the Shiv Sena  Minister who changed the
शिंदे ने दिवंगत नेता के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की जो इमारत की दूसरी तथा तीसरी मंजिल पर रहते हैं। मुख्यमंत्री ने बाद में पत्रकारों से कहा, ‘‘अंबेडकर देश का गौरव हैं और जिस मकान में वह रहते थे वह ऐतिहासिक खजाना है।’’ अधिकारियों ने बताया कि शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंबेडकर के निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय स्मारक के काम की समीक्षा के लिए नजदीकी इंदु मिल परिसर का भी दौरा किया।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×