Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महाराष्ट्र: CM उद्धव गृह मंत्री दिलीप पाटिल से नाराज हैं? मुख्यमंत्री कार्यालय ने जारी किया ये बयान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को उन खबरों को खारिज किया, जिनमें कहा गया है कि वह राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल से नाराज हैं।

06:04 PM Apr 01, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को उन खबरों को खारिज किया, जिनमें कहा गया है कि वह राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल से नाराज हैं।

महाराष्ट्र की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार में सबकुछ ठीक नहीं है। ऐसे में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को उन खबरों को खारिज किया, जिनमें कहा गया है कि वह राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल से नाराज हैं। ठाकरे का यह बयान आने से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता वलसे पाटिल ने आज यहां मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनसे मुलाकात की।  
Advertisement
मुझे अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों पर पूरा भरोसा है  
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, ठाकरे ने कहा, ‘‘मुझे अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों पर पूरा भरोसा है और वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। ऐसी खबरें आधारहीन और भ्रामक हैं।’’ वलसे पाटिल ने भी इस खबर का खंडन किया कि मुख्यमंत्री उनसे नाराज हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि सुबह ठाकरे के साथ हुई बैठक प्रशासनिक कामकाज के लिए पहले से तय थी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं शाम को फिर से मुख्यमंत्री से मिलने जा रहा हूं।’’  
भाजपा नेता ने लगाया ये आरोप  
ऐसी अटकलें थीं कि देवेंद्र फडणवीस के आरोप पर वलसे पाटिल के जवाव से ठाकरे खुश नहीं हैं। फडणवीस ने कहा था कि राज्य सरकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रच रही है। वलसे पाटिल ने इस मामले की जांच सीआईडी से कराने की घोषणा की थी। ठाकरे ने कथित तौर पर पिछले हफ्ते मंत्रिमंडल की बैठक में इस मुद्दे पर नाराजगी जताई थी।
Advertisement
Next Article