टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

महाराष्ट्र : विस सत्र में बदलाव के लिए कांग्रेस ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने शुक्रवार को दावा किया कि विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के कार्यक्रम में संशोधन कर इसे दो जुलाई के स्थान पर तीन जुलाई इसलिए किया गया क्योंकि यह तिथि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से टकरा रही है।

06:33 PM Jul 01, 2022 IST | Desk Team

अब तीन जुलाई को होगा दो दिवसीय विशेष सत्र
इससे पहले दिन में, राज्य विधानमंडल सचिवालय ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र यहां तीन जुलाई से शुरू होगा।
राज्य को नए सीएम मिलने के बाद दो दिन किया गया था विधानसभा का विशेष सत्र 
एकनाथ शिंदे के राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद उनकी अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि विधानसभा का विशेष सत्र दो और तीन जुलाई को आयोजित किया जाएगा। हालांकि, अब तिथियों को पुनर्निर्धारित किया गया है।
कांग्रेस का आरोप – संविधान से अधिक शक्तिशाली मानना शुरू कर दिया हैं भाजपा ने 
कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता सचिन सावंत ने दावा किया कि राज्य विधानसभा के सत्र की तिथि में बदलाव इसलिए किया गया क्योंकि यह हैदराबाद में होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से टकरा रही है। सावंत ने आरोप लगाया, ‘‘ यह एक संकेत है कि भाजपा ने खुद को संविधान से अधिक शक्तिशाली मानना शुरू कर दिया है।’’
 
Advertisement
Next Article