टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

महाराष्ट्र : सत्ता खोने के बाद संजय राउत ने बयां किया दर्द, 'अपनों ने ही घोंपा खंजर'

महाराष्ट्र में सत्ता से बाहर होने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत का दर्द झलका है। उन्होंने अपनों पर ही छुरा घोंपने का आरोप लगाते हुए ट्विटर पर एक कार्टून तस्वीर शेयर की।

12:38 PM Jun 30, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र में सत्ता से बाहर होने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत का दर्द झलका है। उन्होंने अपनों पर ही छुरा घोंपने का आरोप लगाते हुए ट्विटर पर एक कार्टून तस्वीर शेयर की।

महाराष्ट्र में सत्ता से बाहर होने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत का दर्द झलका है। उन्होंने अपनों पर ही छुरा घोंपने का आरोप लगाते हुए ट्विटर पर एक कार्टून तस्वीर शेयर की। तस्वीर में उद्धव ठाकरे को पीछे से दिखाया गया है। तस्वीर के साथ मराठी में लिखा, नेमके हेच घडले!, जिसका मतलब है ‘यह सच में हुआ है’।
Advertisement
संजय राउत ने जो कार्टून शेयर किया है उसमें दिख रही तस्वीर उद्धव ठाकरे जैसी है। कार्टून के साथ दिखाने की कोशिश हुई है कि उनके पीठ पर धोखे से वार किया गया है। राउत का ये निशाना पार्टी के बागी नेता एकनाथ शिंदे पर है।


शिवसेना सत्ता के लिए नहीं, सत्ता शिवसेना…

इसके साथ ही संजय राउत ने मीडिया से कहा, कल जब उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया तो हम भावुक हो गए। उद्धव ठाकरे पर सभी को भरोसा है। हर जाति और धर्म के लोग उनका समर्थन करते हैं। सोनिया गांधी और शरद पवार को उन पर भरोसा है। 
उन्होंने कहा कि शिवसेना सत्ता के लिए पैदा नहीं हुई है, सत्ता शिवसेना के लिए पैदा हुई है। यह हमेशा से बालासाहेब ठाकरे का मंत्र रहा है। हम काम करेंगे और एक बार फिर अपने दम पर सत्ता में आएंगे। पार्टी के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कल रात को इस्तीफा दिया। सुप्रीम कोर्ट से जिस तरह का फैसला आया, उसके बाद उनके लिए पद पर रहना उचित नहीं था। वो बहुत ही नैतिकता की राजनीति करने वाले नेता हैं।

बालासाहेब थोराट बोले-उद्धव ठाकरे को विश्वास मत का करना चाहिए था सामना

Advertisement
Next Article