Maharashtra Cylinder Blast: मुंबई की इस सोसाइटी में हुआ सिलेंडर विस्फोट, दो लोग घायल; अस्पताल में इलाज जारी
02:38 AM Jul 28, 2024 IST | Shivam Kumar Jha
खबर मुंबई के विक्रोली इलाके से है जहां एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां की श्रीराम सोसाइटी में सिलेंडर विस्फोट हो गया और इस विस्फोट में दो लोग झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस मामले को लेकर बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि मुंबई के विक्रोली इलाके की श्रीराम सोसाइटी में सिलेंडर विस्फोट के कारण आग लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे को लेकर डीसीपी आउटर जिम्मी चिराम का कहना है, "हमें रात 9.53 बजे कॉल मिली कि बस में एक संदिग्ध वस्तु है। इसकी जांच की गई है, ऐसी कोई चीज बरामद नहीं हुई है..."
Advertisement
Advertisement