Maharashtra: धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में चार मुस्लिम धर्मगुरुओं के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज
मुंबई पुलिस ने शिया समुदाय की भावनाएं आहत करने के आरोप में चार मुस्लिम धर्मगुरुओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
06:54 PM Nov 02, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
मुंबई पुलिस ने शिया समुदाय की भावनाएं आहत करने के आरोप में चार मुस्लिम धर्मगुरुओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि जे.जे. मार्ग थाना पुलिस ने मुंबई में रहने वाले व्यक्ति की शिकायत पर मंगलवार को लखनऊ, हैदराबाद, चेन्नई और कश्मीर के निवासी चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
Advertisement
जे.जे. मार्ग थाने के अधिकारी ने बताया, “हमने कई शिकायतें मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की। हमने शिकायतकर्ता से ऑडियो/वीडियो साक्ष्य जमा करने को कहा है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।”
Advertisement
राष्ट्र विरोधी बात करने का आरोप
Advertisement
अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि एक आरोपी ने सितंबर में पाकिस्तान में रहने वाले एक मौलवी का समर्थन किया था और साथ ही शिया समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी।उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने अन्य तीन आरोपियों पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और राष्ट्र विरोधी बात करने का आरोप लगाया है।अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए, 153-बी और 295 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Join Channel