Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महाराष्ट्र: विधानसभा चुनाव को लेकर राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस की अहम बैठक, तय हुई चुनावी रणनीति

08:22 PM Jun 24, 2024 IST | Pannelal Gupta

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ। उन्होंने कहा कि इस बैठक में चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा हुई और पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी तय की गई।

Highlights

राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में विधानसभा के चुनावी(Assembly Elections) रणनीतियों पर किए चर्चा। चुनाव की तैयारियों के लिए वो जुलाई से राज्य में दौरे की शुरुआत करेंगे। प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी की ओर इशारा करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि जाति के नाम पर समाज में द्वेष फैलाकर ये लोग सिर्फ वोट हासिल करना चाहते हैं। मराठा और ओबीसी समाज के बीच नफरत फैल रही है। सभी समाज के लोगों को यह समझने की जरूरत है कि जातिवाद से कुछ होने वाला नहीं है।

साल के अंत में होंगे विधानसभा चुनाव

राज ठाकरे ने कहा कि जातिवाद का द्वेष फैलाने से महाराष्ट्र के हालात भी उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे हो जाएंगे। यहां भी आए दिन खून-खराबे की घटना होने लगेगी। बता दें महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर इस साल के अंत में चुनाव होंगे। इसके चलते राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे भी अपना राजनीतिक करियर शुरू करेंगे। वो विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करते हुए नजर आएंगे।


राज ठाकरे की पार्टी 200 शीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

बता दें राज ठाकरे ने कुछ दिन पहले भी चुनाव के मद्देनजर अपने पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने अकेले चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे। उन्होंने अपने बयान में कहा था, ''हम 200 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और सीट बंटवारे को लेकर मैं किसी के साथ चर्चा के लिए पहल नहीं करूंगा।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article