W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Maharashtra: आंबेडकर की तस्वीर वाले पोस्टर फाड़ने पर Jitendra Awhad के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

09:09 PM May 30, 2024 IST | Abhishek Kumar
maharashtra  आंबेडकर की तस्वीर वाले पोस्टर फाड़ने पर jitendra awhad के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
Advertisement

Maharashtra: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के कई हिस्सों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा-शरदचंद्र पवार) के विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ प्रदर्शन किया और उन पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया।

Highlights
. महाराष्ट्र में भाजपा का प्रदर्शन
. विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ प्रदर्शन
. आंबेडकर की तस्वीर वाले पोस्टर फाड़ने का आरोप

Maharashtra में भाजपा का प्रदर्शन

पूर्व मंत्री आव्हाड(Maharashtra) ने बुधवार को मनुस्मृति की निंदा करने वाले पोस्टर फाड़ने के लिए माफी मांगी, जिन पर आंबेडकर की भी तस्वीर थी।आव्हाड ने मनुस्मृति के कुछ श्लोकों को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की राज्य सरकार की कथित योजना के खिलाफ रायगढ़ जिले के महाड में एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।उन्होंने पहले कहा था कि प्राचीन ग्रंथ जाति व्यवस्था का समर्थन और महिलाओं का अपमान करता है। उन्होंने लोगों से इस फैसले का विरोध करने को कहा था। उस विरोध प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित होने के बाद विवाद खड़ा हो गया था जिसमें आव्हाड पोस्टरों को फाड़ते हुए दिखाई दे रहे थे जिन पर आंबेडकर की तस्वीर भी थी।

महाराष्ट्र : आंबेडकर की तस्वीर वाले पोस्टर फाड़ने पर आव्हाड के खिलाफ भाजपा  का प्रदर्शन

Maharashtra के पूर्व मंत्री आव्हाड के खिलाफ प्रदर्शन 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को मुंबई(Maharashtra), नागपुर, ठाणे और नासिक सहित राज्य के विभिन्न शहरों में प्रमुख स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया और आव्हाड के कृत्य की निंदा की।भाजपा के एक पदाधिकारी की शिकायत पर पुणे बंडगार्डन पुलिस थाने में आव्हाड के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई में भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, जितेंद्र आव्हाड की तस्वीर  को चप्पलों से पीटा

राकांपा-एसपी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जितेंद्र आव्हाड डॉ. आंबेडकर की शिक्षाओं को बचाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
×