For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Maharashtra: उल्हासनगर में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, दो Bangladeshi महिलाओं को पकड़ा

अवैध रूप से रह रहीं दो बांग्लादेशी महिलाएं उल्हासनगर में गिरफ्तार

02:19 AM Mar 07, 2025 IST | IANS

अवैध रूप से रह रहीं दो बांग्लादेशी महिलाएं उल्हासनगर में गिरफ्तार

maharashtra  उल्हासनगर में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई  दो bangladeshi महिलाओं को पकड़ा

महाराष्ट्र में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। उल्हासनगर में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके साथ ही दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो इन महिलाओं को पनाह दे रहे थे।

क्राइम ब्रांच को डोंबिवली के मानपाडा इलाके में अड़वली काका ढाबे के पास इन महिलाओं के अवैध रूप से रहने की गुप्त सूचना मिली थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस हवलदार प्रसाद तोडलिकर ने तुरंत कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कोली के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक प्रवीण खोचरे और उनकी टीम ने बताए गए पते पर छापा मारा।

Cyber Crime: Mujafarnagar में दो महिलाओं की गिरफ्तारी, नकदी और Debit Card जब्त

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार महिलाओं में से एक फरजाना सिरागुल शेख पिछले 23 साल से भारत में रह रही थी, जबकि दूसरी महिला बिथि नूर इस्लाम अख्तर पिछले एक साल से यहां रह रही थी। बिथि नूर का पति बांग्लादेश में है, जबकि उसका सात साल का बेटा भी है। पूछताछ में यह भी पता चला कि इनमें से एक महिला जिस बार में काम कर रही थी, उसने वहां के मैनेजर को अपने प्रभाव में ले लिया था। पुलिस ने जिन दो युवकों को हिरासत में लिया है, वे इन्हें शरण दे रहे थे।

क्राइम ब्रांच ने सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। आरोपियों को आगे की जांच के लिए मानपाडा पुलिस को सौंपने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा, जिनके घर में ये महिलाएं रह रही थीं, उन्हें भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है कि ये महिलाएं कैसे और किन माध्यमों से भारत आई थीं। महाराष्ट्र में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और इस तरह की कार्रवाइयों में तेजी लाई जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
×