टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

महाराष्ट्र के मंत्री जितेंद्र आव्हाड का दावा : गृह मंत्रालय ने ही दी थी तबलीगी जमात को अनुमति

महाराष्ट्र के मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने शनिवार को दावा किया कि पिछले महीने दिल्ली में हुए तबलीगी जमात के धार्मिक कार्यक्रम की अनुमति अमित शाह के नेतृत्व वाले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी थी।

10:57 PM Apr 04, 2020 IST | Shera Rajput

महाराष्ट्र के मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने शनिवार को दावा किया कि पिछले महीने दिल्ली में हुए तबलीगी जमात के धार्मिक कार्यक्रम की अनुमति अमित शाह के नेतृत्व वाले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी थी।

महाराष्ट्र के मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने शनिवार को दावा किया कि पिछले महीने दिल्ली में हुए तबलीगी जमात के धार्मिक कार्यक्रम की अनुमति अमित शाह के नेतृत्व वाले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी थी। 
उल्लेखनीय है कि इस धार्मिक कार्यक्रम के बाद दक्षिण दिल्ली स्थित निजामुद्दीन इलाका देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण फैलाने वाले केंद्र बिंदु के रूप में उभरा है। 
आव्हाड ने कहा, “दिल्ली में इस (निजामुद्दीन) कार्यक्रम को आयोजित करने की अनुमति कैसे दी गई? किसने अनुमति दी? दिल्ली पुलिस अरविंद केजरीवाल(मुख्यमंत्री) के तहत नहीं, बल्कि अमित शाह के तहत आती है। शाह ने कार्यक्रम की अनुमति दी थी। फिर किसे दोष दिया जाए?” 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश के 17 राज्यों में तबलीगी जमात के मरकज में इज्तिमा से जुड़े लोगों में ‘कोविड-19’ संक्रमण के 1,023 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। 
ठाणे जिले के मुंब्रा-कालवा से राकांपा विधायक आव्हाड ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया और तुष्टिकरण की राजनीति करने के आरोपों से भी इनकार किया। 
उन्होंने कहा, “ मैंने मुंब्रा के लोगों से मस्जिद बंद रखने और घरों में रहने के लिए कहा है।” 
उन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में वसाई में जमात के कार्यक्रम को अनुमति नहीं देने के राज्य सरकार के फैसले की सराहना की। 
Advertisement
Advertisement
Next Article