टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Maharashtra: नाना पटोले ने कहा- BJP कर रही है शिवाजी महाराज का अपमान करने का प्रयास

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने सोमवार को कहा कि ऐसा लगता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने के प्रयास की होड़ लगी है।

07:56 PM Dec 05, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने सोमवार को कहा कि ऐसा लगता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने के प्रयास की होड़ लगी है।

भाजपा पर कटाक्ष करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने औपचारिक रूप से कहा कि भारतीय जनता पार्टी में छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने के प्रयास की होड़ लगी है और यह नेगेटिविटी को दर्शाता है।
 पटोले ने कहा है कि पिछले एक महीने में ही भाजपा के चार-पांच नेताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने वाले बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह अनजाने में नहीं बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज को बदनाम करने के लिए भाजपा द्वारा रची गई एक सोची समझी साजिश थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवाजी महाराज पर दिए गए बयान में कहा था कि वह एक पुराने युग के आदर्श थे और नितिन गडकरी नए आदर्श हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि उसके बाद भाजपा के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शर्मनाक बयान दिया कि शिवाजी महाराज ने औरंगजेब से पांच बार माफी मांगी थी। राज्य के पर्यटन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ ने महाराजा के आगरा मिशन की तुलना शिवसेना के साथ राज्य के मुख्यमंत्री के विद्रोह से की और और अब केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे का वीडियो जिसमें उन्होंने शिवाजी महाराज के नाम का उल्लेख किया है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। उन्होंने इन बयानों को लेकर भाजपा ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता अपने देवतुल्य शिवाजी महाराज का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और भाजपा को सबक सिखाएगी।
Advertisement
Advertisement
Next Article