टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Maharashtra News: कुर्ला में इमारत ढहने से अबतक 18 लोगों की मौत, घायलों का इलाज जारी

मुंबई के कुर्ला इलाके में सोमवार देर रात इमारत ढह गई। उसके मलबे में दबने से मंगलवार शाम तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई

11:26 PM Jun 28, 2022 IST | Desk Team

मुंबई के कुर्ला इलाके में सोमवार देर रात इमारत ढह गई। उसके मलबे में दबने से मंगलवार शाम तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई

मुंबई के कुर्ला इलाके में सोमवार देर रात इमारत ढह गई। उसके मलबे में दबने से मंगलवार शाम तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।आधी रात से नाइक नगर सोसाइटी स्थित इमारत के मलबे से बचाए गए 32 लोगों में से 18 को अस्पतालों में मृत घोषित कर दिया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों को मुआवजा देने की घोषणा की है।

अधिकारियों ने बताया कि पांच लोग अस्पताल में भर्ती हैं और नौ अन्य को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।उन्होंने बताया कि शाम को अस्पताल में बिरजू मांझी (21), राहुल मांझी (23), पप्पू मांझी (35) और महेश मांझी (40) को मृत घोषित कर दिया गया।राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दलों ने घटना के लगभग 18 घंटे बाद मलबे के नीचे से दो कबूतरों को जीवित बचाया।अधिकारियों ने बताया कि तलाश एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है।
Advertisement
जानिए इससे पहले और कितनी बार इमारत ढहने की घटना हुई
इससे पहले  9 जून को मुंबई के बांद्रा वेस्ट में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास दो मंजिला इमारत गिर गई थी।बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कहा कि बांद्रा पश्चिम के शास्त्री नगर में जी 2 का ढांचा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।यह घटना रात 1 बजे के करीब की थी।  इस घटना में एक 40 वर्षीय आदमी की मृत्यु हो गई थी व 22 अन्य लोग घायल हो गए थे। 
11 जून को नवी मुंबई के नेरूल इलाके में एक इमारत की छत गिरने की घटना सामने आई थी।नेरूल इलाके में जिमी पार्क नामक इमारत की छत गिरी है। इस इमारत के हॉल एरिया का पूरा हिस्सा गिर गया था । हैरानी की बात ये है कि इमारत के पांच मंजिला तक हॉल एरिया के सभी फ्लोर की छत गिर गई।घटना में पांचवा, चौथा, तीसरा, दूसरा और पहली मंजिल की छत गिरी थी ।घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर तुरंत पहुंचा और रेस्क्यू जारी कर दिया है। आठ मंजिला आवासीय इमारत की छतें ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गये थे ।

Advertisement
Next Article