Maharashtra: NSA अजीत डोभाल ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से की मुलाकात, भगवान गणेश के किए दर्शन
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से यहां उनके आवासों पर मुलाकात की।
06:53 PM Sep 03, 2022 IST | Desk Team
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से यहां उनके आवासों पर मुलाकात की।
Advertisement
शिंदे से मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में मुलाकात
राज्यपाल के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि डोभाल ने राजभवन में कोश्यारी से मुलाकात की और यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। उन्होंने शिंदे से मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में मुलाकात की और वहां भगवान गणेश के दर्शन किए।

Advertisement
शिंदे ने फूलों का गुलदस्ता और शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया
शिंदे के कार्यालय ने एक बयान जारी कर बताया कि डोभाल ने मुख्यमंत्री आवास पर भगवान गणेश की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की, जिसके बाद शिंदे ने फूलों का गुलदस्ता और शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। दस दिवसीय गणेशोत्सव के पहले दिन 31 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास ‘वर्षा’ में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी।