Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महाराष्ट्र : नक्सलियों के हथियार निर्माण इकाई का पुलिस ने किया भंडाफोड़

महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ की सीमा के पास पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ जारी है, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि गढ़चिरौली में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में उनके हथियार निर्माण इकाई का पता चला है।

05:21 PM Mar 05, 2021 IST | Desk Team

महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ की सीमा के पास पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ जारी है, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि गढ़चिरौली में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में उनके हथियार निर्माण इकाई का पता चला है।

महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ की सीमा के पास पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ जारी है, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि गढ़चिरौली में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में उनके हथियार निर्माण इकाई का पता चला है।गढ़चिरौली पुलिस की सी-60 कमांडो इकाई के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में शुक्रवार को नक्सलियों के हथियार निर्माण इकाई का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है, जो काफी बड़ी सफलता है। गढ़चिरौली रेंज के पुलिस उपमहानिदेशक संदीप पाटिल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सीमा के करीब पांच किलोमीटर अंदर माड इलाके में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान घायल हुआ है। 
Advertisement
उन्होंने कहा कि पुलिस दल की सहायता के लिए एक हेलीकॉप्टर रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि माओवादियों के एक हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़ हुआ है। डीआईजी ने बताया कि गढ़चिरौली के भामरागढ़ तालुका के कोपारशी के जंगलों में पिछले 48 घंटे से अभियान जारी है और टीम के शिविर पहुंचने पर विस्तार से जानकारी मिल पाएगी।
Advertisement
Next Article