Maharashtra Political News: महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस ने किया खुलासा
सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे बनेंगे।
06:44 PM Jun 30, 2022 IST | Desk Team
सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे बनेंगे। इस बात का खुलासा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके देवेंद्र फडणवीस ने खुद की हैं। हालांकि एकनाथ शिंदे आज शाम 7:30 बजे शपथ गृहण समारोह होगा औऱ
Advertisement
एक बार फिर राज्य में भाजपा की लहर दोड़ने लगेगी।
देवेंद्र फडणवीस नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री
महाराष्ट्र की राजनीति में कई दिनों से उठा पटक जारी हैं। क्योंकि ठाकरे की सरकार के कई विधायक बागी हो चुके थे और इनका सबका नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे थे। हालांकि, उद्धव ठाकरे के इस्तीफा के बाद से ही इस राज्य में बीजेपी का रास्ता साफ हो गया हैं।
एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए सीएम
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के अगले सीएम होने वाले हैं। दरअसल नौ बर्खास्त मंत्रियों को फिर से राजनीति में मौका दिया जा रहा है और दोबारा मंत्री बनाया जा रहा हैं। लेकिन 6 कैबिनेट और 6 राज्यमंत्री बनाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि मंत्रियों की शपथ समारोह कई चरणों में होने वाला हैं। पहले चरण में एकनाथ शिंदे शपथ लेकर महाराष्ट्र में नई सरकार की गठन की अहम शुरूआत करेंगे।
Advertisement