Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Maharastra Politics : शिंदे गुट के विधायक ने समर्थकों को शिवसेना कार्यकर्ताओं से मारपीट के लिए उकसाया

महाराष्ट्र में शिवसेना के दोनों गुटों में बढ़ती तनातनी के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले समूह के एक विधायक ने अपने समर्थकों से उद्धव ठाकरे नीत गुट के कार्यकर्ताओं की पिटाई करने को कहा है।

05:56 PM Aug 16, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र में शिवसेना के दोनों गुटों में बढ़ती तनातनी के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले समूह के एक विधायक ने अपने समर्थकों से उद्धव ठाकरे नीत गुट के कार्यकर्ताओं की पिटाई करने को कहा है।

महाराष्ट्र में शिवसेना के दोनों गुटों में बढ़ती तनातनी के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले समूह के एक विधायक ने अपने समर्थकों से उद्धव ठाकरे नीत गुट के कार्यकर्ताओं की पिटाई करने को कहा है।सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें विधायक प्रकाश सुर्वे अपने समर्थकों को कानूनी पचड़े में फंसने की सूरत में जमानत पर रिहा करवाने का आश्वासन देते भी नजर आ रहे हैं।
Advertisement
विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुर्वे के खिलाफ कार्रवाई 
वीडियो सामने आने के बाद ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए उत्तर-पश्चिमी मुंबई के मगथाने विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुर्वे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।वीडियो में सुर्वे यह कहते हुए दिख रहे हैं, “हम चुप नहीं बैठेंगे। हमें उन्हें उनकी जगह दिखानी है। हम किसी का अपने साथ दुर्व्यवहार करना बर्दाश्त नहीं करेंगे…। अगर कोई कुछ कहे तो उसे पीट देना, प्रकाश सुर्वे यहां बैठे हैं…।”उन्होंने कहा, “अगर आप उनके हाथ नहीं तोड़ सकते तो पैर तोड़ दें। मैं सुनिश्चित करूंगा कि आपको अगले दिन जमानत मिल जाए। हम हमें परेशान करने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेंगे।”
सुर्वे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
संपर्क साधने पर सुर्वे ने वीडियो पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।इस बीच, ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं ने दहीसर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सुर्वे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।दहीसर थाने के एक अधिकारी ने कहा, “हमें शिवसेना कार्यकर्ताओं की तरफ से प्रकाश सुर्वे के खिलाफ लिखित शिकायत मिली है। उन्होंने सुर्वे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, लेकिन हम तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं और मामले की जांच जारी है। अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।”
Advertisement
Next Article