टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Maharashtra Polls : भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM Modi समेत 40 नेताओं के नाम

भाजपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा का नाम

03:47 AM Oct 26, 2024 IST | Abhishek Kumar

भाजपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा का नाम

Maharashtra Polls : महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को ‘स्टार प्रचारकों’ की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 40 नेताओं को जगह दी गई है।

Advertisement

Maharashtra Polls : स्टार प्रचारकों की लिस्ट में PM Modi का नाम

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को ‘स्टार प्रचारकों’ की लिस्ट जारी कर दी है। जानकारी के मुताबिक, इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पीएम मोदी का है, जो 7 से 14 नवंबर के बीच 10 रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा स्टार प्रचारकों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम भी है।

लिस्ट में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का नाम शामिल हैं।इसके अलावा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुरलीधर मोहोल और भाजपा के संयुक्त सचिव शिव प्रकाश को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह दी गई है।

Maharashtra Polls : महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं को भी ‘स्टार प्रचारकों’ की सूची में शामिल किया गया है। इनमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद नारायण राणे, अशोक चव्हाण, पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे, उदयनराजे भोसले, विनोद तावड़े, आशीष शेलार, पंकजा मुंडे, चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, राधाकृष्ण विखे-पाटिल, गिरीश महाजन और रवींद्र चव्हाण का नाम शामिल हैं।

Advertisement
Next Article