टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Maharashtra: महाराष्ट्र में दरिंदगी, 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पांच साल की बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में 19 वर्षीय एक लड़के को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

07:47 PM Dec 05, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पांच साल की बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में 19 वर्षीय एक लड़के को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र में हैवानियत का मामला सामने आया है जिसने राज्य की लड़कियों को झकझोर के रख दिया है।  महाराष्ट्र के पालघर जिले में पांच साल की बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में 19 वर्षीय एक लड़के को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
जानकारी के मुताबिक  बोईसर थाने के अधिकारी ने कहा कि वंजरवाड़ा का रहने वाला आरोपी रविवार दोपहर करीब ढाई बजे पड़ोस में रहने वाली बच्ची को अपने घर ले गया और उससे बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची को धमकाया कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।
अधिकारी ने कहा, ‘‘बच्ची ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई। लड़के के खिलाफ बलात्कार और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के प्रावधानों तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’
Advertisement
Advertisement
Next Article