Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महाराष्ट्र : शिंदे का समर्थन कर रहे शिवसेना के बागी विधायक गोवा से मुंबई लौट , विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव रविवार को

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का समर्थन कर रहे शिवसेना के बागी विधायक शनिवार शाम गोवा से मुंबई लौट आए। राज्य विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र रविवार से शुरू होगा और इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के साथ सदन में नयी सरकार का शक्ति परीक्षण होगा।

10:54 PM Jul 02, 2022 IST | Shera Rajput

बागी विधायक एक होटल में ठहरेंगे और रविवार को विशेष सत्र में लेंगे हिस्सा – सूत्र
सूत्रों ने बताया कि मुंबई पहुंचे बागी विधायक एक होटल में ठहरेंगे और रविवार को विशेष सत्र में हिस्सा लेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष का पद पिछले साल से खाली है 
इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने दावा किया कि विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लंबित रहने के बावजूद भी वह फिलहाल पदेन स्पीकर के तौर पर अपना कर्तव्य निभा सकते हैं।
विधानसभा अध्यक्ष का पद पिछले साल से रिक्त है।
पवार ने पुणे में संवाददाताओं से कहा कि शिवसेना का कौन सा गुट पार्टी का ‘वास्तविक’ दावेदार होगा, इस पर फैसले के लिए एक लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी होगी।
उद्धव ठाकरे के करीबी राजन साल्वी ने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन किया दाखिल 
इससे पहले दिन में, शिवसेना विधायक एवं पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के करीबी राजन साल्वी ने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए महा विकास आघाड़ी के उम्मीदवार के रूप में शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया।
BJP  नेता राहुल नार्वेकर ने महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन किया था दाखिल 
पहली बार विधायक बने भारतीय जनता पार्टी  के नेता राहुल नार्वेकर ने इस पद के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया था। चार जुलाई को सदन में नयी सरकार का बहुमत परीक्षण होगा।
शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस राज्य में एमवीए गठबंधन का हिस्सा हैं। शिंदे की बगावत के कारण इन तीनों दलों की सरकार बुधवार को गिर गई थी। इसके अगले ही दिन शिंदे ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया था। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने हैं।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के बागी विधायकों और निर्दलीय विधायकों का एक समूह शनिवार शाम एक विशेष विमान से गोवा से मुंबई के लिए रवाना हुआ था।
डोना पाउला के एक होटल में गत 29 जून से डेरा डाले विधायक शिंदे के नेतृत्व में दो बसों में सवार होकर डाबोलिम हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए थे।
महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच बागी विधायक 29 जून को शिंदे के साथ गुवाहाटी से गोवा पहुंचे थे।
Advertisement
Next Article