W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Maharashtra : संजय राउत ने विशेष अदालत में दी जमानत अर्जी, धनशोधन मामले में पिछले महीने हुए थे गिरफ्तार

मुंबई की एक हाउसिंग परियोजना से जुड़े कथित धनशोधन के मामले में पिछले महीने गिरफ्तार शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने जमानत के लिए बुधवार को यहां एक विशेष अदालत में अर्जी दाखिल की।

07:32 PM Sep 07, 2022 IST | Desk Team

मुंबई की एक हाउसिंग परियोजना से जुड़े कथित धनशोधन के मामले में पिछले महीने गिरफ्तार शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने जमानत के लिए बुधवार को यहां एक विशेष अदालत में अर्जी दाखिल की।

maharashtra   संजय राउत ने विशेष अदालत में दी जमानत अर्जी  धनशोधन मामले में पिछले महीने हुए थे गिरफ्तार
Advertisement
मुंबई की एक हाउसिंग परियोजना से जुड़े कथित धनशोधन के मामले में पिछले महीने गिरफ्तार शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने जमानत के लिए बुधवार को यहां एक विशेष अदालत में अर्जी दाखिल की।उनकी जमानत अर्जी पर बृहस्पतिवार को न्यायाधीश एम जी देशपांडे की विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए)अदालत में सुनवाई होने की उम्मीद है।
Advertisement
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 60 वर्षीय राउत को पिछले महीने की शुरुआत में मुंबई के उपनगर गोरेगांव में पात्रा ‘चॉल’ के पुनर्विकास में वित्तीय अनियमितता में उनकी कथित भूमिका के लिए पीएमएलए अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था।शिवसेना नेता इस समय न्यायिक हिरासत के तहत जेल में हैं। ईडी का दावा है कि राज्यसभा सदस्य को इस अपराध से दो करोड़ रुपये से अधिक का लाभ हुआ।
केंद्रीय एजेंसी ने यह भी दावा किया है कि छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों से पता चलता है कि पड़ोसी रायगढ़ जिले के अलीबाग में संपत्ति खरीदने में राउत ने बड़े पैमाने पर नकदी का इस्तेमाल किया है।शिवसेना अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी राउत ने इन आरोपों से इनकार किया है और ईडी द्वारा दर्ज मामले को ‘‘ झूठा’’करार दिया है।

भाजपा की लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार ….. क्या विपक्ष दे पाएगा चुनौती

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×