Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Maharashtra: शिंदे सरकार राज्य से बाहर जा रही बड़ी परियोजनाओं पर लाएगी श्वेत पत्र

महाराष्ट्र सरकार राज्य से बाहर जा रही कुछ बड़ी परियोजनाओं पर अगले 30 दिनों में एक श्वेत पत्र जारी करेगी।

07:41 PM Nov 01, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र सरकार राज्य से बाहर जा रही कुछ बड़ी परियोजनाओं पर अगले 30 दिनों में एक श्वेत पत्र जारी करेगी।

महाराष्ट्र सरकार राज्य से बाहर जा रही कुछ बड़ी परियोजनाओं पर अगले 30 दिनों में एक श्वेत पत्र जारी करेगी।महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने मंगलवार को यहां बताया कि अगर पिछली महाविकास आघाडी (MVA) सरकार ने इन परियोजनाओं को रोकने के लिए कोई कदम उठाया था, तो उस बारे में भी बताया जाएगा।महाराष्ट्र की जगह दूसरे राज्यों को बड़ी परियोजनाएं मिलने के मुद्दे पर एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस की सरकार विपक्ष के निशाने पर है।
Advertisement
विपक्ष का आरोप है कि सत्तारूढ़ सरकार राज्य में वेदांत-फॉक्सकॉन और टाटा-एयरबस परियोजनाओं को लाने में विफल रही। ये दोनों परियोजनाएं गुजरात के खाते में चली गईं।वहीं, राज्य सरकार ने आरोप लगाया है कि पिछली MVA सरकार की निष्क्रियता के कारण परियोजनाएं महाराष्ट्र से बाहर चली गईं।
जानबूझकर परियोजनाओं के बारे में फैला रहे झूठ
सामंत ने पत्रकारों ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र उद्योग विभाग अगले 30 दिनों में एक श्वेत पत्र लाएगा, जिसमें बताया जाएगा कि वेदांत-फॉक्सकॉन, टाटा-एयरबस जैसी बड़ी निवेश परियोजनाएं दूसरे राज्यों में क्यों गईं। इन परियोजनाओं को महाराष्ट्र में लाने के लिए पिछली सरकार ने क्या कदम उठाए?‘‘ उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर इन परियोजनाओं के बारे में झूठ फैला रहे हैं, लेकिन श्वेत पत्र जारी होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
Advertisement
Next Article