Maharashtra: शिंदे अमित शाह से बोले- देश के विकास का इंजन है महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कहा कि महाराष्ट्र देश के विकास का इंजन है और राज्य को मजबूत करने का आह्वान किया।
08:18 PM Jul 17, 2022 IST | Desk Team
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कहा कि महाराष्ट्र देश के विकास का इंजन है और राज्य को मजबूत करने का आह्वान किया।
देश की स्वतंत्रता के 75 साल होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा कि शिंदे ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ अभियान को लेकर शाह के साथ डिजिटल माध्यम से चर्चा की। केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी भी बैठक में शामिल हुए। शिंदे ने शाह से कहा, ‘‘महाराष्ट्र देश के विकास का इंजन है। अगर महाराष्ट्र मजबूत हुआ, तो देश भी शक्तिशाली होगा।’’ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास विभाग ने आजादी का अमृत महोत्सव अभियान में पहला स्थान हासिल किया है।
देश की स्वतंत्रता के 75 साल होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ केंद्र सरकार की एक पहल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत इस उपलब्धि को दोहराएगा। इस दौरान करोड़ों घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम हर जगह भारतीयों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में नौ से 17 अगस्त के बीच स्वराज महोत्सव का आयोजन किया जाता है। राज्य सरकार ने एक पोर्टल महाअमृत महोत्सव शुरू किया है।
Advertisement
Advertisement