Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महाराष्ट्र : दुबई में परिवार के साथ खरीदारी कर रहे थे शिवसेना विधायक, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

महाराष्ट्र में शिवसेना विधायक रमेश लटके का दुबई में बुधवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

12:48 PM May 12, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र में शिवसेना विधायक रमेश लटके का दुबई में बुधवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

महाराष्ट्र में शिवसेना विधायक रमेश लटके का दुबई में बुधवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। शिवसेना सांसद और मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने बताया कि उन्होंने 52 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनका निधन आधी रात के आसपास हुआ। संजय राउत ने कहा, मैंने कल शाम ही उनसे बात की थी, वह बिल्कुल ठीक थे और फिर आधी रात के आसपास दुखद खबर आई।
खरीदारी के दौरान पड़ा दिल का दौरा
रमेश लटके अपने परिवार के साथ दुबई गए थे। जब वह परिवार के सदस्यों के साथ खरीदारी कर रहे थे, तब उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ गया। जिसके चलते उनका निधन हो गया। राउत ने कहा, हम उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मुंबई लाने का प्रयास कर रहे हैं। तीन दशक पहले एक साधारण शिवसैनिक के रूप में जीवन की शुरुआत करते हुए, रमेश लटके हमेशा सभी आंदोलन, अभियान और कार्यक्रमों में सबसे आगे रहे। वह जल्द ही शिवसेना के प्रमुख बन गए, फिर बीएमसी के नगर निगम पार्षद चुने गए।
Advertisement

राज्य की अंधेरी सीट से थे विधायक
राजनीति करियर में लटके आगे बढ़े और 2014 में अंधेरी पूर्व से विधायक चुने गए। उन्होंने उस वक्त एक मजबूत दावेदार और कांग्रेस मंत्री सुरेश शेट्टी को हराया था। 2019 में वह फिर से विधायक बने। कई शिवसेना नेताओं और अन्य राजनेताओं ने रमेश लटके के निधन पर शोक जताया है।

Advertisement
Next Article