Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महाराष्ट्र : जालना में दो समूहों के बीच झड़प के दौरान पत्थरबाजी, पुलिस फायरिंग में एक घायल

महाराष्ट्र के जालना में दो एक द्वार का नाम रखे जाने को लेकर हुए संघर्ष में जमकर पत्थरबाजी हुई। पथराव में कई लोग जख्मी हुए हैं जबकि पुलिस की ओर से की गई गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया है।

10:16 AM May 13, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र के जालना में दो एक द्वार का नाम रखे जाने को लेकर हुए संघर्ष में जमकर पत्थरबाजी हुई। पथराव में कई लोग जख्मी हुए हैं जबकि पुलिस की ओर से की गई गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया है।

महाराष्ट्र के जालना में दो समूहों के बीच झड़प हो गई। एक द्वार का नाम रखे जाने को लेकर हुए इस संघर्ष में जमकर पत्थरबाजी हुई। पथराव में कई लोग जख्मी हुए हैं जबकि पुलिस की ओर से की गई गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया है। फिलहाल इलाके में स्थिति शांतिपूर्ण और पूरी तरह नियंत्रण में है।
Advertisement
एक अधिकारी ने बताया कि भोकरदन तहसील में चांदणी इको गांव में गुरुवार को झड़प की घटना हुई। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि गांव में नव निर्मित दरवाज़े का नाम रखने को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद दो समूह में संघर्ष हो गया। 
अधिकारी ने बताया कि पथराव में कुछ पुलिस कर्मी समेत कई लोग जख्मी हो गए। उन्होंने बताया कि भीड़ ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने लोगों को तितर बितर करने के लिए हवा में कई गोलियां चलाईं और आंसू गैस के गोले छोड़े। 
उन्होंने बताया कि पुलिस की गोलीबारी में एक युवक जख्मी हुआ है और उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाया गया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रांत देशमुख एवं उपमंडल पुलिस अधिकारी इंदूल सिंह बहुरे गांव में ढेरा डाले हुए हैं। 
Advertisement
Next Article