W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

महाराष्ट्र : रायगढ़ तट से मिली संदिग्ध नाव, AK-47 समेत कई हथियार बरामद

महाराष्ट्र में रायगढ़ तट से एक संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप मच गया है। नाव के अंदर से तीन एके-47 राइफल और गोलियां रखी हुई थीं।

08:49 PM Aug 18, 2022 IST | Desk Team

महाराष्ट्र में रायगढ़ तट से एक संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप मच गया है। नाव के अंदर से तीन एके-47 राइफल और गोलियां रखी हुई थीं।

महाराष्ट्र   रायगढ़ तट से मिली संदिग्ध नाव  ak 47 समेत कई हथियार बरामद
महाराष्ट्र में रायगढ़ तट से एक संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप मच गया है। नाव के अंदर से तीन एके-47 राइफल और गोलियां रखी हुई थीं। स्थानीय लोगों ने मुंबई से करीब 190 किलोमीटर दूर श्रीवर्धन क्षेत्र में नाव को देखा और उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी।
Advertisement
नाव में चालक दल का कोई सदस्य नहीं था। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अशोक दुधे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने नाव की तलाशी ली। अधिकारी ने बताया कि नाव में तीन एके-47 राइफल और कुछ गोलियां मिली। पुलिस इस संबंध में आगे जांच कर रही है।
अधिकारियों के मुताबिक इस नाव के चालक दल के सदस्यों को इस साल जून में ओमान तट के पास बचा लिया गया था और नाव समुद्र में तैरते हुए रायगढ़ तट आ गई। सूत्रों ने बताया है कि नाव ऑस्ट्रेलियन है। इस पर कुछ लोग सवार थे। हालांकि, इन लोगों ने कोस्ट गार्ड को हरिहरेश्वर तट पर आने की भी सूचना नहीं दी।
Advertisement
नाव मिलने की घटना पर रायगढ़ श्रीवर्धन से विधायक अदिति तटकरे ने कहा कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार रायगढ़ के श्रीवर्धन के हरिहरेश्वर और भारदखोल में हथियार और दस्तावेज वाली नाव मिली है। स्थानीय पुलिस जांच कर रही है, मैंने सीएम-डीई सीएम से मांग की है कि एटीएस या स्टेट एजेंसी की स्पेशल टीम नियुक्त नियुक्त करें।
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×