टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Maharashtra: ठाकरे परिवार का राहुल को समर्थन, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए आदित्य

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे हिंगोली के कलमनुरी में शुक्रवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। आदित्य ने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा भी की।

06:39 PM Nov 11, 2022 IST | Desk Team

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे हिंगोली के कलमनुरी में शुक्रवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। आदित्य ने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा भी की।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे हिंगोली के कलमनुरी में शुक्रवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। आदित्य ने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा भी की।भारत जोड़ो यात्रा दिन में पड़ोसी नांदेड़ जिले से यहां पहुंची। आदित्य ठाकरे पार्टी के सहकर्मी अंबादास दानवे और पूर्व विधायक सचिन अहीर के साथ यात्रा में शामिल हुए। दवे राज्य विधानपरिषद में विपक्ष के नेता हैं।उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल के साथ पदयात्रा की। यात्रा का आज 65वां दिन था। राहुल और आदित्य ने पदयात्रा के दौरान मार्ग में एकत्र लोगों का अभिवादन किया।
बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे हुए शामिल
यात्रा में शामिल लोगों पर नांदेड़ में अर्धापुर तालुका के सेनी गांव में फूल बरसाये गए, जिसके बाद यात्रा चोरम्बा फाटा पर हिंगोली जिले में प्रवेश कर गई।यात्रा का उत्साह बढ़ाने के लिए लोगों का एक समूह हिंगोली पहुंचा था, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल थे। वे अपने साथ एक हाथी भी लाए थे।मार्ग के दोनों ओर खड़े लोगों ने यात्रा के समर्थन में और पूर्व सैन्य कर्मियों के लिए ‘एक रैंक एक पेंशन’ लागू करने की मांग करते हुए नारे लगाये।
पूर्व सैनिक साहेबराव होणे ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि कांग्रेस इस मांग को पूरा कर सकती है।’’ राहुल ने यात्रा के मार्ग में खड़े लोगों से बातचीत भी की।बृहस्पतिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की नेता सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड ने यात्रा में हिस्सा लिया था। राकांपा प्रमुख शरद पवार को यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया गया था, लेकिन अस्वस्थ रहने के कारण वह इसमें भाग नहीं ले सकें।शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे को भी महाराष्ट्र में यात्रा में भाग लेने का न्योता दिया गया है।

Advertisement

Advertisement
Next Article