For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Maharashtra: ठाणे पुलिस ने रेव पार्टी का किया भांडाफोड़, 100 युवा गिरफ्तार

02:02 PM Dec 31, 2023 IST | Srishti Khatri
maharashtra  ठाणे पुलिस ने रेव पार्टी का किया भांडाफोड़  100 युवा गिरफ्तार
Thane police busted rave party, 100 youth arrested

महाराष्ट्र (Maharashtra) में ठाणे पुलिस ने एक निजी स्थान पर खुलेआम ड्रग और शराब के साथ नए साल की पूर्व संध्या पर चल रही एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने कम से कम 100 युवाओं को हिरासत में लिया। गुप्त सूचना मिलने के बाद, ठाणे पुलिस का एक बड़ा दल रविवार तड़के कासारवडावली पुलिस स्टेशन के पास घोड़बंदर रोड पर पार्टी स्थल पर पहुंचा और परिसर में छापा मारा। आयोजक को ठाणे का स्थानीय निवासी बताया जा रहा है।

हाइलाइट्स

  • ठाणे पुलिस ने रेव पार्टी का किया भांडाफोड़
  • हिरासत में लिए गए 100 युवा
  • ठाणे का स्थानीय निवासी है आयोजक

बड़ी मात्रा में जब्त हुए नशीले पदार्थ

पुलिस ने आयोजन स्थल से बड़ी मात्रा में शराब, कई तरह की ड्रग, नशीले पदार्थ और अन्य अवैध सामान जब्त किया है। निजी स्थान पर आयोजित रेव पार्टी में तेज आवाज में म्यूजिक, सिंगिंग और डांस चल रहा था। हालांकि, अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि कार्यक्रम में प्रवेश के लिए कोई शुल्क लिया गया था या नहीं।

एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता डॉ बीनू वर्गीस ने कहा कि पार्टी का स्थान पुलिस प्रतिष्ठानों से कुछ ही दूरी पर था। हैरान करने वाली बात यह कि पुलिस को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गृह नगर में इस कार्यक्रम की भनक कैसे नहीं लगी।

सोशल मीडिया पर दी गई पार्टी की जानकारी

जानकारी के मुताबिक, लोगों को पार्टी की सूचना सोशल मीडिया के जरिए दी गई थी। कार्यक्रम के आयोजक ने पार्टी की लोकेशन भी ऑनलाइन शेयर की थी।सुबह की कार्रवाई के दौरान पुलिस उपायुक्त शिवराज पाटिल, स्थानीय पुलिस और अपराध शाखा की टीम सहित शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। इस कार्रवाई के बाद मुंबई और पुणे जैसे अन्य शहरों में पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या समारोह से पहले सतर्कता और सुरक्षा बढ़ा दी है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Srishti Khatri

View all posts

Advertisement
×