W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Maharashtra: नवी मुंबई में 10 साल के लड़के के साथ दो नाबालिग लड़कों ने किया रेप, दोनों के खिलाफ केस दर्ज

10:21 AM Dec 09, 2023 IST | Yogita Tyagi
maharashtra  नवी मुंबई में 10 साल के लड़के के साथ दो नाबालिग लड़कों ने किया रेप  दोनों के खिलाफ केस दर्ज
Advertisement

Maharashtra नवी मुंबई से एक शर्मशार कर देना वाला मामला सामने आया है, एक माँ ने आरोप लगाया है कि उसके 10 साल के बेटे के साथ 2 अन्य नाबालिग लड़कों ने दुष्कर्म किया है इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि नवी मुंबई के NRI पुलिस स्टेशन में दो नाबालिग लड़कों के खिलाफ एक अन्य नाबालिग लड़के के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है।

  • 10 साल के लड़के के साथ 2 अन्य नाबालिग लड़कों ने दुष्कर्म किया
  • दोनों लड़कों के खिलाफ बलात्कार करने के जुर्म में पुलिस ने दर्ज की शिकायत
  • आरोपियों ने 5 अगस्त को बच्चे के साथ बलात्कार किया था

माँ ने दर्ज की शिकायत

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि आरोपियों ने 5 अगस्त को उसके घर पर उसके बच्चे के साथ बलात्कार किया था जिसके बाद आरोपियों ने लड़के को धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी और को बताया तो वे उसे मार देंगे। पीड़ित ने डर के कारण घटना के बारे में किसी को नहीं बताया जिसके बाद 2 सितंबर को दोनों आरोपियों ने फिर से नाबालिग बच्चे के साथ बलात्कार किया। बच्चा चुप रहा लेकिन कुछ दिनों बाद उसने अपने ही उम्र के एक रिश्तेदार को घटना के बारे में बताया, जिसने पीड़िता की मां को पूरी बात बताई जिसके बाद उसने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×